दिल्ली में 5 बाजार जहां कर सकते हैं सर्दियों के लिए किफायती शॉपिंग

दिल्ली –एनसीआर में पिछले कुछ दिनों में रिकॉडतोड़ सर्दी पड़ रही है। अगर आप दिल्ली में रहते हैं तो हम आपको बताने जा रहें दिल्ली के पांच ऐसे मार्केट जहां से आप सर्दियों के लिए किफायती शॉपिंग कर सकते हैं।
Karol Bagh market
Karol Bagh market

1.        गांधी नगर मार्केट

दिल्ली-एनसीआर ही नहीं, गांधी नगर मार्केट पूरे एशिया में मशहूर है। गांधी नगर मार्केट को एशिया की सबसे बड़ी कपड़ा मार्केट है। यह गर्म कपड़ों के लिए देशभर में मशहूर है। स्वैटर और जैकेट यहां 500 से 5000 तक में मिल सकता है।

2.        जनपथ मार्केट

दिल्ली के कनॉट प्लेस में कई मार्केट हैं,  जहां पर लोग सर्दियों के कपड़ों की खरीदारी कर सकते हैं। यहां से नई दिल्ली रेलवे स्टेशन भी नजदीक है, ऐसे में दिल्ली घूमने आए पर्यटक जनपथ मार्केट में खरीदारी करना अधिक पसंद करते है। यहां पर आपको औसत दाम में स्वैटर और जैकेट मिल जाता है।

3.        लक्ष्‍मी नगर मार्केट

पूर्वी दिल्ली स्थित लक्ष्मी नगर मार्केट दिल्‍ली-एनसीआर की सबसे मशहूर मार्केट है। यहां पर दिल्ली के अलावा, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गुरुग्राम, फरीदाबाद के साथ-साथ मेरठ और बुलंदशहर से भी लोग खरीदारी के लिए आते हैं। यहां अलग अलग डिजाइन के स्वैटर और जैकेट किफायती दाम में मिल जाते हैं।

4.       सरोजनी नगर मार्केट

सर्दियों के कपड़ों की खरीदारी के लिए सरोजनी नगर मार्केट बहुत अच्छा है। यहां पर कॉलेज के लड़के-लड़कियां खरीदारी के लिए सबसे ज्यादा आते हैं।  सरोजिनी में लोकल और ब्रांडेड दोनों तरह के कपड़े मिलते हैं। यहां पर सर्दियों के कपड़ों की शुरुआत 500 रुपये से हो जाती है और ।

5.        करोल बाग मार्केट

करोल बाग में दिल्ली के साथ साथ बाहरी पर्यटक बी शॉपिंग के लिए आते हैं। यहां हर सीजन में कपड़े किफायदी दामों में मिल जाते हैं,खासकर सर्दियों में यहां सस्ते से लेकर ब्रांडेड कपड़ो की रेंज उपलब्ध होती है। करोल बाग मार्केट सोमवार को बंद रहती है, इसलिए इस दिन खरीदारी के लिए नहीं जाएं।

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in