case-filed-against-former-university-leader-sharjil-usmani-for-instigating-feelings
case-filed-against-former-university-leader-sharjil-usmani-for-instigating-feelings

विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र नेता शर्जिल उस्मानी के खिलाफ भावनाएं भड़काने का मामला दर्ज

नई दिल्ली, 22 मई (हि.स.)। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र नेता शर्जिल उस्मानी के खिलाफ दिल्ली के लक्ष्मी नगर थाने में धार्मिक भावनाएं भड़काने का मामला दर्ज किया गया है। दिल्ली भाजपा के मीडिया प्रमुख नवीन कुमार की शिकायत पर पुलिस ने शर्जिल उस्मानी के खिलाफ आईपीसी की धारा-505 (दो समुदायों के बीच घृणा पैदा करने के लिए किया गया असत्य वचन) के तहत मामला दर्ज किया है। दरअसल शर्जिल ने 30 अप्रैल और 17 मई को दो विवादित ट्वीट कर नफरत फैलाने का प्रयास किया था। इसके बाद इस कड़ी प्रतिक्रियाएं आई। महाराष्ट्र के जालना में हिन्दू जागरण मंच के सदस्य ने भी 20 मई को इसी तरह का मामला शर्जिल उस्मानी के खिलाफ दर्ज करवाया है। अपनी शिकायत में नवीन कुमार ने बताया कि 30 अप्रैल को किए गए ट्वीट में शर्जिल ने एक निजी चैनल के पत्रकार की मौत के बाद अपशब्द लिखे थे। पत्रकार की मौत के बाद उसे एक धर्म विशेष से जोड़ा गया और बुरा कहा गया। वहीं इसके बाद भी शर्जिल अपने ट्वीट में रुका नहीं और 17 मई को उसने एक धर्म विशेष के बारे में ट्वीट कर अपशब्द लिखे। नवीन ने अपनी शिकायत में बताया कि शर्जिल के इस काम से पूरी दुनिया में धर्म विशेष को मानने वाले लोग आहत हुए। शर्जिल के ऐसा करने से न सिर्फ हमारा सामाजिक ताना बाना खत्म होता है बल्कि धर्मों के बीच खाई और गहरी होती है। नवीन ने जब शर्जिल के ट्वीट को देखा तो बुधवार को उन्होंने लिखित में आरोपित के खिलाफ पूर्वी दिल्ली के लक्ष्मी नगर थाने में शिकायत दी। अपनी शिकायत में नवीन ने शर्जिल के दोनों विवादित ट्वीट की कॉपी भी प्रस्तुत की। छानबीन के बाद पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया। पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त दीपक यादव ने शर्जिल के खिलाफ मामला दर्ज होने की पुष्टि की। अब मामले की छानबीन जारी है। हिन्दुस्थान समाचार/अश्वनी

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in