back to top
30.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

खुशखबरी! केंद्र सरकार ने गुरुग्राम में मेट्रो कनेक्टिविटी विस्तार को दी मंजूरी, जानिए क्या होगा फायदा?

केंद्रीय मंत्री गोयल ने बताया, 'परियोजना को मंजूरी की तारीख से चार साल में पूरा करने का प्रस्ताव है और इसे हरियाणा मास रैपिड ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन लिमिटेड (एचएमआरटीसी) द्वारा लागू किया जाना है

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज डेस्क। केंद्र सरकार ने मंत्रिमंडल की बैठक में मेट्रो कनेक्टिविटी को लेकर अहम मंजूरी दी है। इसके तहत दिल्ली और गुरुग्राम के लोगों को बहुत फायदा मिलेगा। केंद्र ने इस संबंध में फैसला लेते हुए कहा कि हरियाणा के गुरुग्राम में हुडा सिटी सेंटर से साइबर सिटी तक मेट्रो कनेक्टिविटी को स्पर (साइड की लाइन) से द्वारका एक्सप्रेसवे से जोड़ने का काम किया जाएगा है। यह परियोजना 5,452 करोड़ रुपये की लागत से पूरी की जाएगी। बताया जा रहा है कि इस परियोजना के जरिए रोजगार के नये अवसर विकसित होंगे।

28.8 किलोमीटर लंबी है मेट्रो परियोजना

पीयूष गोयल ने कैबिनेट के फैसलों की जानकारी देते हुए कहा कि पीएम नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने गुरुग्राम में हुडा सिटी सेंटर से साइबर सिटी तक स्पर से द्वारका एक्सप्रेसवे तक मेट्रो कनेक्टिविटी को मंजूरी दी गई। उन्होंने आगे कहा कि यह मेट्रो परियोजना 28.8 किलोमीटर लंबी है, इसमें 27 एलिवेटेड स्टेशनों की सुविधा होगी।

दिल्ली के लोगों को भी मिलेगा फायदा
केंद्रीय मंत्री गोयल ने बताया, ‘परियोजना को मंजूरी की तारीख से चार साल में पूरा करने का प्रस्ताव है और इसे हरियाणा मास रैपिड ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन लिमिटेड (एचएमआरटीसी) द्वारा लागू किया जाना है। उन्होंने कहा कि गुरुग्राम के साथ-साथ दिल्ली के लोगों को भी इससे फायदा होगा।’

मेट्रो नेटवर्क से जुडेंगे भारतीय रेलवे स्टेशन

गोयल ने बताया कि गुरुग्राम के सूचना प्रौद्योगिकी, नवाचार का केंद्र होने के नाते मेट्रो का विस्तार होने से रोजगार के नये अवसर विकसित होंगे। जिससे लोगों को बहुत फायदा मिलेगा।उन्होंने कहा कि इससे पुराने गुरुग्राम से नये गुरुग्राम को जोड़ा जा सकेगा, साथ ही इस नेटवर्क से कई रेलवे स्टेशन भी जुड़ेंगे। इससे क्षेत्र का पूर्ण आर्थिक रूप से विकास सुनिश्चित होगा।

Advertisementspot_img

Also Read:

दिल्ली पहुंचते ही गुस्से में लाल हुईं ममता बनर्जी, कहा- हम रेड कारपेट बिछाते हैं, वो ब्लैक से कर रहे स्वागत

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दिल्ली पहुंचते ही केंद्र सरकार और दिल्ली पुलिस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा...
spot_img

Latest Stories

RR vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स से टकराएंगे राजस्थान रॉयल्स, जानिए मैच के दौरान कैसी रहेगी पिच

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 का तीसरा मुकाबला राजस्थान...

Sonam Kapoor बनी दूसरी बार मां, बेटे को दिया जन्म, खुद पोस्ट शेयर करके दी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर (Sonam...

Stock Market Today: हफ्ते के पहले दिन शेयर बाजार में मचा हाहाकार: Sensex 1000 अंक टूटा, Nifty भी लुढ़का

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय शेयर बाजार में सोमवार को...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵