BSE Odisha Result 2023 : ओडिशा बोर्ड ने दसवीं का रिजल्ट किया जारी, 96.4 % विद्यार्थी पास, ऑनलाइन यहां करें चेक

BSE Odisha Result 2023 : इस साल छह लाख से अधिक विद्यार्थीयों ने एग्जाम दिया था, जिनमें से 96.4% परीक्षार्थी पास हुए।
ओडिशा बोर्ड ने दसवीं का रिजल्ट किया जारी
ओडिशा बोर्ड ने दसवीं का रिजल्ट किया जारी

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज डेस्क। BSE Odisha Result 2023 : ओडिशा बोर्ड ने गुरुवार को 10वीं कक्षा के परिणाम जारी कर दिए हैं। इस साल छह लाख से अधिक विद्यार्थीयों ने एग्जाम दिया था, जिनमें से 96.4% परीक्षार्थी पास हुए। हालांकि, लड़कियों ने यहां पर भी बाजी मार ली। लड़कों के मुकाबले छात्राओं का परिणाम अच्छा रहा। इस परीक्षा में 97.05 फीसदी लड़कियां पास हुईं जबकि, लड़कों का पासिंग फीसदी 95.75 रहा। स्टूडेंट्स अपना ऑनलाइन रिजल्ट जानने के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.bseodisha.ac.in पर जा सकते हैं।

दसवीं क्लास की परीक्षा 10 से 17 मार्च के बीच विभिन्न केंद्रों पर आयोजित हुई थी

बता दें कि ओडिशा बोर्ड ने दसवीं क्लास की परीक्षा 10 से 17 मार्च के बीच विभिन्न केंद्रोंं पर आयोजित की थी। जिसका रिजल्ट ओड़िशा की शिक्षा मंत्री प्रमिला मलिक ने गुरुवार को जारी किया। स्टूडेंट्स अपने परीणाम को बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक सकते हैं। ध्यान रहें कि बीएसई ओडिशा मैट्रिक का ऑनलाइन रिजल्ट का प्रिंट आउट प्रोविजनल के रूप में कार्य करेगा। ये रिजल्ट 11वीं क्लास में एडमिशन के लिए मान्य होगा। ओरिजनल मार्कशीट बोर्ड द्वारा नियमित समय पर उपलब्ध कराई जाएगी, जिसे विद्यार्थी अपने संबंधित स्कूल से प्राप्त कर सकेंगे।

ऐसे करें अपना रिजल्ट ऑनलाइन डाउनलोड

  • सबसे पहले परीक्षार्थी बोर्ड की वेबसाइट www.bseodisha.ac.in पर लॉगिन करें

  • इसके बाद होमपेज पर अपडेट सेक्शन पर जाएं

  • यहां पर डाउनलोड दसवीं क्लास का रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें

  • इतना करने के बाद यहां पर मांगी गई जरूरी जानकारी दर्ज कीजिए

  • अब आपके सामने दसवीं का रिजल्ट आ जाएगा, आप भविष्य में काम के लिए डाउनलोड कर इसका प्रिंटआउट ले सकते हैं।

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in