कर्नाटक चुनाव : संबित पात्रा ने कांग्रेस पर लगाया हिंन्दू विरोधी पार्टी होने का आरोप

डॉ. पात्रा ने पार्टी मुख्यालय में पत्रकारों से कहा कि कांग्रेस के लिए 'जय श्री राम' साम्प्रदायिक राजनीति है। 'जय बजरंगबली' बोलने वालों को अब जेल में डाला जाएगा।
कर्नाटक चुनाव : संबित पात्रा ने कांग्रेस पर लगाया हिंन्दू विरोधी पार्टी होने का आरोप
कर्नाटक चुनाव : संबित पात्रा ने कांग्रेस पर लगाया हिंन्दू विरोधी पार्टी होने का आरोप

नई दिल्ली, एजेंसी। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. संबित पात्रा ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए जारी कांग्रेस के घोषणा पत्र को लेकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बजरंग दल पर प्रतिबंध लगाने का कांग्रेस का वादा प्रतिबंधित पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) को बचाने का प्रयास है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस 100 प्रतिशत हिन्दू विरोधी पार्टी है।

'जय बजरंगबली' बोलने वालों को अब जेल में डाला जाएगा

डॉ. पात्रा ने मंगलवार को पार्टी मुख्यालय में पत्रकारों से कहा कि कांग्रेस के लिए 'जय श्री राम' साम्प्रदायिक राजनीति है। 'जय बजरंगबली' बोलने वालों को अब जेल में डाला जाएगा। यह वही कांग्रेस है जिसने सोनिया गांधी के निर्देश पर हलफनामा देकर कहा था कि भगवान राम का अस्तित्व ही नहीं है। वह सिर्फ एक कल्पना है। डॉ. पात्रा ने कांग्रेस के घोषणापत्र को झूठ का पुलिंदा बताते हुए कहा कि यह दुस्साहसी और तुष्टीकरण की राजनीति की पराकाष्ठा है।

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in