CM केजरीवाल के बंगले रेनोवेशन पर बवाल जारी, BJP ने विरोध कर मांगा इस्तीफा

मुख्यमंत्री के घर के बाहर भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सोमवार को प्रदर्शन करते हुए उनके इस्तीफे की मांग की।
BJP ने सीएम आवास के बाहर विरोध कर इस्तीफे की मांग की
BJP ने सीएम आवास के बाहर विरोध कर इस्तीफे की मांग की

नई दिल्ली, एजेंसी। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बंगले के सौंदर्यीकरण में लगे 45 करोड़ रुपये को लेकर भाजपा लगातार प्रदर्शन कर रही है। मुख्यमंत्री के घर के बाहर भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सोमवार को प्रदर्शन करते हुए उनके इस्तीफे की मांग की। दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा के नेतृत्व में यह प्रदर्शन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा के नेता नैतिकता के आधार पर उन्हें अपने पद से इस्तीफा देने की मांग कर रहे हैं। साथ ही इस पूरे मामले की जांच सीबीआई से होनी चाहिए।

धरने में बीजेपी के कई बड़े नेता हुए शामिल

उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को भी दिल्ली प्रदेश भाजपा ने मुख्यमंत्री के आवास के बाहर प्रदर्शन किया था। आज फिर भाजपा की तरफ से केजरीवाल के खिलाफ प्रदर्शन किया जा रहा है। इस धरना प्रदर्शन में पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन, रामवीर सिंह विधूड़ी, भाजपा नेता विजय गोयल, अशोक गोयल, प्रवीण शंकर कपूर, राजन तिवारी, कुलदीप सिंह, राजकुमार भाटिया, शुभेन्दु अवस्थी, अजय भारद्वाज, प्रवीण जैन, सुमन गुप्ता, धर्मवीर शर्मा निगम पार्षद, रेखा गुप्ता, कमल बागड़ी, योगेश वर्मा, मनोज जिंदल आदि इस प्रदर्शन में शामिल हुए हैं।

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in