back to top
32.1 C
New Delhi
Thursday, March 12, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

AAP के बयान पर भड़की BJP, कहा- प्रदूषण से जूझती जनता का मजाक उड़ाना गलत

दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण को लेकर आम आदमी पार्टी के मजाकिया बयान पर बीजेपी ने तीखा हमला बोला है। बीजेपी का कहना है कि प्रदूषण जैसे गंभीर मुद्दे पर हास्य व्यंग्य करना दिल्लीवासियों की पीड़ा का अपमान है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में बढ़ते वायु प्रदूषण को लेकर एक बार फिर राजनीति गरमा गई है। आम आदमी पार्टी (AAP) के अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज के बयान पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने कड़ा ऐतराज जताया है। दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा कि प्रदूषण जैसे गंभीर और जानलेवा मुद्दे पर सुपरमैन, स्पाइडरमैन, बैटमैन और सैंटा क्लोज की बेहोशी का जिक्र कर मजाक उड़ाना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने इसे दिल्ली की जनता के दर्द और तकलीफ का मजाक बताया।

प्रदूषण के लिए केजरीवाल सरकार जिम्मेदार: बीजेपी

वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा कि आज दिल्ली के लोग जिस प्रदूषण का दंश झेल रहे हैं, वह अरविंद केजरीवाल की दिल्ली और पंजाब सरकार की वर्षों की लापरवाही का नतीजा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ता में रहते हुए आम आदमी पार्टी ने प्रदूषण नियंत्रण के लिए कोई ठोस और प्रभावी नीति लागू नहीं की। नतीजा यह है कि हर साल सर्दियों में दिल्ली गैस चैंबर बन जाती है और आम लोग सांस लेने तक को मजबूर हो जाते हैं।

स्वास्थ्य मंत्री के तौर पर सौरभ भारद्वाज पर सवाल

दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष ने सौरभ भारद्वाज के स्वास्थ्य मंत्री कार्यकाल पर भी सवाल खड़े किए। सचदेवा ने कहा कि जब वह स्वास्थ्य मंत्री थे, तब भी दिल्लीवासियों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि बीते दस वर्षों में प्रदूषण से निपटने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए, जबकि इसी दौरान सरकारी अस्पतालों में नकली दवाएं बांटे जाने जैसे गंभीर मामले सामने आए।

मोहल्ला क्लीनिकों पर भी उठाए सवाल

वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा कि आम आदमी पार्टी जिन मोहल्ला क्लीनिकों को अपनी सबसे बड़ी उपलब्धि बताती रही, वही क्लीनिक बाद में घोटालों के केंद्र बनकर सामने आए। बीजेपी अध्यक्ष का कहना है कि स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करने के बजाय सरकार ने सिर्फ प्रचार पर ध्यान दिया और वास्तविक समस्याओं को नजरअंदाज किया।

गंभीरता से काम करने की सलाह

बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि यह बेहद खेदजनक है कि सत्ता में रहते हुए अरविंद केजरीवाल और सौरभ भारद्वाज ने प्रदूषण के मुद्दे को गंभीरता से नहीं लिया। अब विपक्ष में आने के बाद वही नेता हास्यास्पद और मजाकिया बयान देकर अपनी जिम्मेदारी से बचने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने सलाह दी कि प्रदूषण जैसे गंभीर मसले पर राजनीति और व्यंग्य छोड़कर ठोस समाधान पर काम किया जाना चाहिए, ताकि दिल्लीवासियों को साफ हवा मिल सके।

Advertisementspot_img

Also Read:

आंख और मुंह कितने सेंटीमीटर खुले? BJP पर जमकर गरजे अखिलेश यादव, कहा- सम्मान नहीं तो अपमान भी न करें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश की राजधानी Lucknow में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के प्रस्तावित कार्यक्रम को प्रशासन ने सशर्त अनुमति दे दी...
spot_img

Latest Stories

इच्छामृत्यु पर बनी इन फिल्मों को देखकर रह जाएंगे हैरान, जानिए लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आपको बता दें कि, इस...

LPG Cylinder Consumption: देश के किन राज्यों में होती है LPG की सबसे ज्यादा खपत, जानिए टॉप- 5 राज्य

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और...

2027 चुनाव से पहले पश्चिमी UP पर सपा का फोकस, दादरी से अखिलेश यादव शुरू करेंगे अभियान

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा...

Share Market Today: शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, 873 अंक टूटा Sensex, Nifty भी 254 अंक फिसला

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। घरेलू शेयर बाजार में गुरुवार...