Bihar News: पटना में पुलिस के बर्बर लाठीचार्ज पर BJP ने गठित की उच्चस्तरीय जांच समिति

Bihar News: शुक्रवार को पटना में हुई इस घटना की जांच के लिए जे पी नड्डा ने एक उच्च स्तरीय जांच समिति का गठन किया है।
पटना में पुलिस के बर्बर लाठीचार्ज पर BJP ने गठित की उच्च स्तरीय जांच समिति
पटना में पुलिस के बर्बर लाठीचार्ज पर BJP ने गठित की उच्च स्तरीय जांच समिति

पटना हि.स.। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने पटना में 13 जुलाई को पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं पर हुई पुलिस प्रशासन की बबर्रता एवं राज्य सरकार के तानाशाही रवैये की निंदा की है। इसके साथ पुलिस लाठीचार्ज में मारे गए पार्टी कार्यकर्ता विजय सिंह की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया। इस घटना में पार्टी के कई कार्यकर्ता घायल हुए हैं।

जांच समिति करेगी घटना स्थल का दौरा

शुक्रवार को पटना में हुई इस घटना की जांच के लिए जे पी नड्डा ने एक उच्च स्तरीय जांच समिति का गठन किया है। इस समिति के संयोजक पूर्व मुख्यमंत्री रघुवरदास को बनाया गया है। इसमें सांसद मनोज तिवारी, सांसद विष्णु दयाल राम और सांसद सुनीता दुग्गल शामिल हैं। यह जांच समिति घटना स्थल का दौरा करेगी और अपनी रिपोर्ट राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को सौंपेगी जिला मुख्यालय स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय के सभागार में शुक्रवार को पटना की घटना पर रोष प्रदर्शन हुआ। जिला अध्यक्ष श्री शंकर झा की अध्यक्षता में लोगों ने पटना में लाठीचार्ज की तीव्र भर्त्सना की।पुलिस लाठी प्रहार से विजय सिंह की हुई मौत पर दुखद संवेदना प्रकट की गई।

पुलिस ने निर्ममता पूर्वक किया लाठीचार्ज

घटना के विरोध में भाजपाईयों द्वारा न्याय मार्च निकाला गया। महागठबंधन सरकार विरोधी नारा लगाया। पटना में भाजपा द्वारा गांधी मैदान से लेकर विधान सभा मार्ग ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं को बिहार सरकार के द्वारा पुलिस ने निर्ममता पूर्वक लाठीचार्ज किया। जिसमें जहानाबाद के महामंत्री विजय सिंह की भी मौत हो गई। उसके विरोध में शुक्रवार को शहर के विभिन्न मार्गो में विरोध मार्च निकाला गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने काली पट्टी बांधकर इस विरोध मार्च में शामिल हुए । बताया कि नीतीश कुमार सरकार ने लोकतंत्र की हत्या की है। भाजपा पूरे बिहार में विरोध मार्च निकालकर विरोध दिवस मना रही है। कार्यक्रम में देवेंद्र कुमार यादव संजय पांडे राजीव कुमार सहित अन्य कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Stories

No stories found.