back to top
29.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

जनकपुरी हादसे में केजरीवाल के दिखे तेवर सख्त, बोले-”ये हादसा नहीं हत्या है”

जनकपुरी में जल बोर्ड की लापरवाही से हुए गड्ढा हादसे में युवक की मौत के बाद सियासत तेज हो गई है। केजरीवाल के हमले के बीच दिल्ली जल बोर्ड ने तीन अधिकारियों को सस्पेंड कर जांच शुरू कर दी है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दिल्ली के जनकपुरी इलाके में जल बोर्ड की ओर से खोदे गए गहरे गड्ढे में गिरकर एक युवक की मौत के बाद राजधानी की सियासत गरमा गई है। इस दर्दनाक घटना को लेकर विपक्षी आम आदमी पार्टी ने दिल्ली सरकार और दिल्ली जल बोर्ड पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पूर्व मुख्यमंत्री और आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने इसे महज हादसा नहीं, बल्कि “हत्या” करार दिया है। वहीं, बढ़ते राजनीतिक दबाव के बीच दिल्ली जल बोर्ड ने कार्रवाई करते हुए तीन अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया है।

गड्ढे में गिरकर गई युवक की जान


बताया जा रहा है कि जनकपुरी में पाइपलाइन पुनर्वास परियोजना के तहत सड़क पर गहरा गड्ढा खोदा गया था, जिसे ठीक से न तो ढका गया और न ही चेतावनी संकेत लगाए गए। रात के समय एक बाइक सवार युवक इस गड्ढे में गिर गया और बाहर नहीं निकल सका। आरोप है कि युवक पूरी रात वहीं फंसा रहा और समय पर मदद न मिलने से उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद इलाके में आक्रोश फैल गया।

केजरीवाल का हमला, बीजेपी पर साधा निशाना


अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा कि यह हादसा नहीं, बल्कि सिस्टम की लापरवाही से हुई हत्या है। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी शासित सरकारों की पहचान अब घोर लापरवाही और गैर-जिम्मेदाराना रवैया बन चुकी है। केजरीवाल ने यह भी कहा कि नोएडा जैसी घटनाओं से भी सरकार ने कोई सबक नहीं लिया, जिसका खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है।

https://publish.twitter.com/?url=https://twitter.com/ArvindKejriwal/status/2019688667137393020

सौरभ भारद्वाज ने साझा की तस्वीरें


आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज ने भी जनकपुरी हादसे की तस्वीरें साझा कर सरकार को घेरा। उन्होंने लिखा कि सड़क के बीच गहरे गड्ढे में एक मासूम बाइक सवार गिरा, पूरी रात पड़ा रहा और मर गया। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार सिर्फ झूठ बोलने में लगी है और जमीनी हकीकत से उसका कोई सरोकार नहीं है।

सरकार का एक्शन, तीन अधिकारी सस्पेंड’


मामले के तूल पकड़ने के बाद दिल्ली सरकार भी हरकत में आई। दिल्ली जल बोर्ड ने जनकपुरी क्षेत्र के एएक्सएन, असिस्टेंट इंजीनियर और जूनियर इंजीनियर को सस्पेंड कर दिया है। मंत्री प्रवेश वर्मा ने मौके का निरीक्षण किया और सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए कहा कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और किसी भी स्तर की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

जल बोर्ड का बयान, जांच कमेटी गठित’


दिल्ली जल बोर्ड ने घटना पर शोक जताते हुए कहा कि यह हादसा पाइपलाइन पुनर्वास परियोजना के दौरान हुआ। बोर्ड ने मृतक के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है और मामले की जांच के लिए कमेटी गठित करने की जानकारी दी है। जल बोर्ड ने कहा कि लापरवाही पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई होगी और सभी कार्यस्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की जा रही है। साथ ही नागरिकों से अपील की गई है कि किसी भी असुरक्षित कार्यस्थल की सूचना टोल फ्री नंबर 1916 पर दें।

Advertisementspot_img

Also Read:

‘मोदी जी हिम्मत है तो दिल्ली में चुनाव करा लो…’ शराब नीति केस में बरी होते ही केंद्र पर जमकर बरसे केजरीवाल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। दिल्ली की आबकारी नीति मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते हुए अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को बरी...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...