back to top
21.1 C
New Delhi
Wednesday, March 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मणिपुर के हालात को सेना दो दिन में कर सकती है कंट्रोल, मोदी सरकार चाहती है जलाना: राहुल गांधी

Manipur Violence: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि मोदी सरकार मणिपुर को जानबूझ कर जलाना चाहती थी। मणिपुर के हालात को हमारी सेना दो दिन में नियंत्रित कर सकती थी।

नई दिल्ली, हि.स.। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि मोदी सरकार मणिपुर को जानबूझ कर जलाना चाहती थी। मणिपुर के हालात को हमारी सेना दो दिन में नियंत्रित कर सकती थी और पूरा राज्य जलने से बचाया जा सकता था।

मैतेई सुरक्षाकर्मी लेकर न जाएं

राहुल गांधी ने शुक्रवार पार्टी मुख्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि जब वह मणिपुर के दौरे पर गए तो उन्हें कहा गया कि मैतेई के क्षेत्र में कुकी सुरक्षाकर्मी लेकर न जाएं और कुकी के क्षेत्र में मैतेई सुरक्षाकर्मी लेकर न जाएं। राहुल ने कहा कि उन्हें साफ कहा गया कि एक दूसरे के क्षेत्र में अगर एक दूसरे समुदाय के सुरक्षाकर्मी लेकर गए तो उन्हें गोली मार दी जाएगी। ऐसे हैं मणिपुर के हालात।

आए दिन आगजनी हो रही

राहुल ने कहा कि कल प्रधानमंत्री मोदी सदन में दो घंटे से अधिक बोले लेकिन वह सिर्फ दो मिनट ही मणिपुर मुद्दे पर बोले बाकी दो घंटे सदन में हंसी-ठहाके लगे। मणिपुर एक गंभीर मुद्दा है। लोग वहां मारे जा रहे हैं। आए दिन आगजनी हो रही है। बच्चों को मारा जा रहा है। महिलाओं के साथ बलात्कार हो रहा है और संसद में ऐसे मुद्दे पर कोई गंभीर बातचीत नहीं हो रही है। यह दुख की बात है।

लोकसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

लोकसभा की कार्यवाही शुक्रवार को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने इस मौके कहा कि 20 जुलाई को शुरू हुए मानसून सत्र के दौरान लोकसभा की 17 बैठकें हुईं। उन्होंने बताया कि इस दौरान सदन 44 घंटे 15 मिनट तक चला।

Advertisementspot_img

Also Read:

असम चुनाव के लिए कांग्रेस ने 30 सीटों पर तय किए उम्मीदवार, गौरव गोगोई जोरहाट से लड़ सकते हैं चुनाव

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। असम विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) की बैठक...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Holi Special: गुझिया तलते वक्त क्यों फटती है? जानें आसान समाधान, इस खास रेसिपी को अपनाएं

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। होली के त्योहार पर गुझिया सबसे...

CIBIL में फंसा लोन स्टेटस, अपनाएं ये स्मार्ट स्टेप्स और बचाएं अपना क्रेडिट स्कोर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आपने अपना लोन पूरी तरह...