आम आदमी पार्टी (आप) ने दिल्ली नगर निगम उपचुनाव में पांच में से चार सीटें जीती हैं। AAP ने रोहिणी-सी, शालीमार बाग उत्तर, त्रिलोकपुरी और कल्याणपुरी की सीटें जीती। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने ट्वीट किया, “दिल्ली के लोग भाजपा के शासन से तंग आ चुके हैं। अगले साल के एमसीडी चुनाव में लोग अरविंद केजरीवाल की ईमानदार राजनीति को वोट देंगे।”




