back to top
21.1 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

दिल्ली बिल पर वोटिंग से पहले आम आदमी पार्टी आई एक्शन मोड में, अपने राज्यसभा सदस्यों को जारी किया व्हिप

Delhi News: आम आदमी पार्टी ने दिल्ली बिल पर संसद में पार्टी के रुख का समर्थन करने के लिए सोमवार को अपने सभी राज्यसभा सदस्यों को 4 अगस्त तक सदन में मौजूद रहने के लिए तीन लाइन का व्हिप जारी किया है।

नई दिल्ली, हि.स.। आम आदमी पार्टी (आप) ने दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र सरकार (संशोधन) बिल, 2023 पर संसद में पार्टी के रुख का समर्थन करने के लिए सोमवार को अपने सभी राज्यसभा सदस्यों को 4 अगस्त तक सदन में मौजूद रहने के लिए तीन लाइन का व्हिप जारी किया है।

सुबह 11 बजे से सदन में उपस्थित रहें और पार्टी के रुख का करें समर्थन

राज्यसभा में ‘आप’ के मुख्य सचेतक और सांसद सुशील गुप्ता द्वारा जारी व्हिप में कहा गया है कि केंद्र सरकार द्वारा दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र सरकार (संशोधन) बिल, 2023 पर चर्चा और पारित कराने के लिए सोमवार 31 जुलाई से 4 अगस्त, 2023 तक राज्यसभा में अत्यंत महत्वपूर्ण मुद्दे उठाए जाएंगे। इसलिए इस दौरान राज्यसभा में पार्टी के सदस्य सुबह 11 बजे से सदन में उपस्थित रहें और पार्टी के रुख का समर्थन करें।

Advertisementspot_img

Also Read:

LPG गैस की किल्लत को लेकर बोले AAP प्रमुख अरविंद केजरीवाल, कहा- आने वाले दिनों में…

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ईरान ईजरायल के बीच घमासान युद्ध चल रहा है जो हाल फिलहाल मे थमता हुआ नहीं दिख रहा है। इस युद्ध...
spot_img

Latest Stories