back to top
18.1 C
New Delhi
Monday, March 16, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

दिल्ली बारिश का कहर, स्कूल बंद ऑफिस में वर्क फ्रॉम होम, टूटा 41 साल का रिकॉर्ड

Weather Udpate: बारिश के चलते नोएडा और गुरुग्राम के स्कूलों में सोमवार को छुट्‌टी घोषित की गई है। जबकि, गाजियाबाद में 15 जुलाई तक स्कूल बंद।

रफ्तार न्यूज डेस्क/हिन्दुस्थान समाचार। मानसून शुरू होने के बाद से ही दिल्ली-एनसीआर और इसके आसपास के शहरों में पिछले दो दिन से लगातार बारिश हो रही है। मौसम विभाग के  मुताबिक, पूरे उत्तर भारत में पिछले 24 घंटे में 200 मिमी से अधिक बारिश दर्ज की गई। वहीं, स्कूल और दफ्तरों में भी वर्क फ्रॉम होम दिया गया है। राजधानी दिल्ली में एक दिन में सबसे अधिक बारिश होने का पिछले 41 साल का रिकॉर्ड टूट गया। इसके चलते दिल्ली, नोएडा और गुरुग्राम के स्कूलों में सोमवार को छुट्‌टी घोषित की गई है। जबकि, गाजियाबाद में 15 जुलाई तक स्कूल बंद रहेंगे।

सोमवार दिल्ली में रहेंगे स्कूल बंद

बता दें कि दिल्ली में भारी बरसात और मौसम विभाग की चेतावनियों को देखते हुए सोमवार को दिल्ली के सभी स्कूलों को एक दिन के लिए बंद करने का फैसला किया गया है। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने खुद इसका ऐलान किया है। इससे पहले दिल्ली में भारी बारिश के मद्देनजर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सभी सरकारी अधिकारियों की रविवार की छुट्टी रद्द कर दी और उन्हें प्रभावित क्षेत्रों में जाने का निर्देश दिया।

258.8 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई

भारत मौसम विज्ञान विभाग के अधिकारियों के अनुसार, शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे से रविवार शाम साढ़े पांच बजे तक दिल्ली में 258.8 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई है। यह पूरे जुलाई माह की सामान्य वर्षा 195.8 मिलीमीटर की तुलना में 30 प्रतिशत अधिक है। दिल्ली में शनिवार सुबह 8ः30 बजे से रविवार सुबह 8:30 बजे तक 24 घंटे की अवधि में 153 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। 25-26 जुलाई 1982 के बाद से यह एक दिन में हुई सबसे अधिक वर्षा है। अधिकारियों ने कहा है कि 1958 के बाद यानी 66 वर्षों में जुलाई में एक दिन में होने वाली तीसरी सबसे अधिक वर्षा है। रविवार सुबह 8ः30 बजे से शाम 5ः30 बजे तक कुल 105.8 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। एक जून से अभी तक दिल्ली में 120 मिलीमीटर की तुलना में 292.7 मिलीमीटर वर्षा हुई है।

अधिकतम तापमान 31 और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद

विभाग के अधिकारियों ने कहा है कि आज दिल्ली के कुछ इलाकों में तेज बरसात हो सकती है। राष्ट्रीय राजधानी में बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान 31 और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। कल (मंगलवार) से 15 जुलाई तक हल्की वर्षा होने की संभावना है। बरसात का असर तापमान में भी देखने को मिल रहा है। रविवार को अधिकतम तापमान 30.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से 6 डिग्री सेल्सियस कम है। न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Advertisementspot_img

Also Read:

ट्रैफिक की टेंशन खत्म! गुरुग्राम से दिल्ली और नोएडा के बीच उड़ेंगी एयर टैक्सियाँ; बदल जाएंगे शहरी सफर के नियम

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप दिल्ली-एनसीआर में रहते हैं और रोज ऑफिस के लिए लंबा सफर तय करते हैं, तो आपके लिए खुशखबरी है।...
spot_img

Latest Stories

Rajpal Yadav Birthday: पहले करते थे दर्जी का काम, फिर यूं पलटी किस्मत आज बन गए बॉलीवुड स्टार

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज के समय में सिनेमाघर...

अब आप घर पर ही बना सकती हैं हेयर कलर, अपनाएं ये ट्रिक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में लोगों...