back to top
20.1 C
New Delhi
Wednesday, April 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कोरोना काल में दिल्ली की बस्तियों के लोगों के साथ खड़ा है ‘नव निर्माण संघ

‘ नई दिल्ली, 24 अप्रैल (हि. स.)। कोरोना एक बार फिर दिल्ली सहित पूरे देश में कहर बनकर टूटा है। देश सहित राजधानी में मौत का आंकड़ा लोगों को एक बार फिर डरा रहा है। संकट के इस दौर में कई गैर-सरकारी संगठन (एनजीओ) पीड़ित और जरूरतमंद लोगों के लिए संजीवनी का काम कर रहे हैं। और सरकार के साथ कदम मिला कर काम कर रहे हैं। ‘नव निर्माण संघ’ एनजीओ सेवा कार्यक्रम के तहत लगातार जरूरतमंद लोगों के बीच राशन वितरण कर रहा है। इसके साथ ही रोड़ के किनारे रह रहे लोगों का न सिर्फ भोजन का इंतजार कर रहा है बल्कि उन्हें बैठाकर भोजन भी करा रहा है। नव निर्माण संघ के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को आजादपुर मेट्रो स्टेशन के पास गाड़िया लुहार सेवा बस्ती में राहत सामग्री का वितरण किया। साथ ही मेट्रो स्टेशन व ट्रेक के नीचे एवं ओवर ब्रिज के नीचे रह रहे लोगों को भोजन व फल बाटे। इस अवसर पर नवनिर्माण संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रखर खरे ने कहा कि ‘कोरोना काल हम सब के लिए धैर्य और सावधानी से रहने का काल है। इसे हम परीक्षा काल भी कहे तो गलत नहीं होगा। इस दौरान हमसे और हमारे संगठन "नव निर्माण संघ" से जो भी गलहरी सहयोग हो सकता है वह हम करने की कोशिश कर रहे है।’ उल्लेखनीय है "नव निर्माण संघ" दिल्ली सरकार में रजिस्टर्ड एनजीओ है जोकि दिल्ली के गरीब बस्तियों और झुगियों में बच्चों को पढ़ाने के साथ उनके सम्पूर्ण विकास के लिए कई वर्षों से कार्यरत है। हिन्दुस्थान समाचार/श्वेतांक

Advertisementspot_img

Also Read:

Covid New Variant: सावधान! फिर पैर पसार रहा है कोरोना, नए वेरिएंट ने बढ़ाई चिंता

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दुनिया में एक बार फिर कोविड का नया वेरिएंट (Covid New Variant) BA.3.2, जिसे “Cicada” कहा जा रहा है, चर्चा में...
spot_img

Latest Stories

Chitrangda Singh की फिल्म Maatrubhumi का है इंतजार, उससे पहले देखें एक्ट्रेस का ये बोल्ड अंदाज

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। चित्रांगदा सिंह (Chitrangada Singh) सलमान...

कुश नाम का मतलब-Kush Name Meaning

Meaning of Kush / कुश नाम का मतलब :...

Vaibhav Sooryavanshi: क्या टीम इंडिया के लिए तैयार हैं वैभव सूर्यवंशी? एक्सपर्ट ने दिया बड़ा बयान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में युवा खिलाड़ियों के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵