back to top
33.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

CG Election: कौन हैं छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल? यहां जाने उनके पूरे राजनीतिक सफर को विस्तार से

Chattisgarh: बघेल अपनी योजनाओ के कारण विशेष रूप से चर्चित हैं। उनका प्रत्येक कार्य गरीबो, पिछड़ो, किसानो और समाज के हर जरूरतमंदो की भलाई के लिए होता है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ के वर्तमान मुख्यमंत्री हैं। क्रम संख्या के आधार पर, वह प्रदेश के तीसरे मुख्यमंत्री हैं। वह भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनेता हैं। उन्होंने अपनी राजनीतिक शुरुआत 80 के दशक में यूथ कांग्रेस में शामिल होकर की थी। बघेल छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। वह पाटन विधान सभा से पांच बार सदस्य रहें हैं। बघेल अपने कार्यशैली के कारण पूरे भारत में प्रसिद्ध हो चुके हैं, वह एक किसान परिवार से आते हैं। वे अपनी योजनाओ के कारण विशेष रूप से चर्चित हैं। इनका प्रत्येक कार्य गरीबो, पिछड़ो, किसानो और समाज के हर जरूरतमंदो की भलाई के लिए होता है। प्रदेश में वे अपना एक अच्छा नाम बना चुके हैं। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में वह अपने विरोधियों को कड़ी टक्कर देंगे। भारतीय कांग्रेस को उनसे बहुत उम्मीदें हैं। उनकी अध्यक्षा में छत्तीसगढ़ की 90 में से 69 विधानसभा सीटों की ऐतिहासिक जीत का रिकॉर्ड दर्ज है।

जन्म, शिक्षा और परिवार

भूपेश बघेल का जन्म 23 अगस्त 1961 को छत्तीसगढ़ के दुर्ग के मनवा में हुआ था। उन्होंने छत्तीसगढ़ से एम.ए तक की पढ़ाई की है। उनके पिता का नाम नंद कुमार बघेल और माता का नाम बिंदेश्वरी बघेल हैं। उनकी पत्नी का नाम श्रीमती मुक्तेश्वरी बघेल है। उनका एक बेटा और तीन बेटियां हैं।

भूपेश बघेल का राजनीतिक सफर

भूपेश 1985 में यूथ कांग्रेस में शामिल हुये। वे 1993 में मध्य प्रदेश विधान सभा चुनाव में पहली बार पाटन विधानसभा से वे विधायक चुने गए थे। उस समय छत्तीसगढ़ राज्य की स्थापना नहीं हुई थी, यह मध्य प्रदेश राज्य के अंतर्गत आता था। इसके बाद हुए अगले विधानसभा चुनाव में भी वे पाटन से जीते। उन्होंने बीजेपी के निरुपमा चंद्राकर को हराकर पाटन की सीट में जीत हासिल की थी। जब मध्यप्रदेश में दिग्विजय सिंह की सरकार बनी, तो भूपेश बघेल को कैबिनेट मंत्री का पदभार सौपा गया था।

वर्ष 1999 में मध्यप्रदेश सरकार में रहे परिवहन मंत्री

वर्ष 1990-94 तक जिला युवा कांग्रेस कमेटी दुर्ग (ग्रामीण) के वे अध्यक्ष का पद संभाला। उनके अच्छे ट्रैक रिकॉर्ड के कारण वर्ष 1994-95 में उन्हें मध्यप्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष का पदभार सौपा गया, जिसको उन्होंने बखूबी निभाया। बघेल की काबिलियत को देखते हुए वर्ष 1999 में मध्यप्रदेश सरकार ने उन्हें परिवहन मंत्री और साल 1993 से 2001 तक मध्य प्रदेश हाउसिंग बोर्ड के डायरेक्टर की जिम्मेदारी सौपी गयी।

वर्ष 2003 में भूपेश को बनाया गया विपक्ष का उपनेता

वर्ष 2000 में छत्तीसगढ़ राज्य बनते ही, जैसे ही कांग्रेस की जोगी सरकार सत्ता में आयी तो बघेल को कैबिनेट मंत्री का कार्यभार सौपा गया। वर्ष 2003 में कांग्रेस जब सत्ता से बाहर हुई तो भूपेश को विपक्ष का उपनेता बनाया गया। वर्ष 2003 में हुए विधानसभा चुनाव में पाटन से बघेल ने जीत हासिल की।

2018 में छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने रिकॉर्ड जीत हासिल की

वर्ष 2008 में बीजेपी के विजय बघेल से भूपेश बघेल को चुनाव में हार का स्वाद चखना पड़ा। वर्ष 2013 में बघेल पाटन से जीत हासिल करने में सफल रहे।2014 में उन्हें छत्तीसगढ़ कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया गया। वर्ष 2014-15 तक लेखा समिति, छत्तीसगढ़ शासन के सदस्य बने। 2018 में भूपेश बघेल की अध्यक्षा में छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने रिकॉर्ड जीत हासिल की थी।

उनकी प्रसिद्ध योजनाएँ

नरवा, गरुवा, घुरुवा, बारी

राजीव गांधी किसान न्याय योजना

गोधन न्याय योजना

स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल

पढ़ई तुंहर दुआर

महतारी दुलार योजना।

Advertisementspot_img

Also Read:

किसी भी जनसभा में उड़ा दूंगा…’ BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर को जान से मारने की धमकी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। गाजियाबाद के लोनी से बीजेपी विधायक नंदकिशोर गुर्जर को पाकिस्तान से धमकी भरा कॉल मिलने का मामला सामने आया है। बताया...
spot_img

Latest Stories

किसी भी जनसभा में उड़ा दूंगा…’ BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर को जान से मारने की धमकी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। गाजियाबाद के लोनी से बीजेपी विधायक...

कार्तिक आर्यन से आर माधवन तक ये सेलेब्स पहले थे इंजीनियर, फिर यू बन गए स्टार्स

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदी सिनेमा में आज के...

क्या आप भी अपने गले के कालेपन से हो गई हैं परेशान? तो इस प्रकार कर सकती हैं उसका उपाय

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। महिलाओं की स्किन रूटिंग काफी...

Vastu Tips: नकारात्मकता को दूर करने के लिए करें ये वास्तु उपाय, चारों तरफ से आएगी तरक्की

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र में बताए गए...