CG CM Oath Ceremony: 13 दिसंबर दोपहर दो बजे छत्तीसगढ़ के सीएम पद की शपथ लेंगे विष्णु देव साय

Chhatisgarh CM Oath Ceremony: विष्णुदेव साय आज(13 दिसंबर) को मुख्यमंत्री की शपथ लेंगे। समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री सहित विपक्ष के कई नेताओं को भी न्योता
Vishnu Deo Sai, Narendra Modi
Vishnu Deo Sai, Narendra Modiraftaar.in

रायपुर, रफ्तार डेस्क। छतीसगढ़ में विष्णुदेव साय आज(13 दिसंबर) को मुख्यमंत्री की शपथ लेंगे। मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी बड़े ही जोरो से चल रही है। समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी(जो कि अब ग्लोबल लीडर के रूप में उभर कर आये है ) से लेकर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री सहित विपक्ष के कई नेताओं को भी न्योता दिया गया है। समारोह स्थल रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान को चुना गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी अपने नए सीएम का हौसला बढ़ाने के लिए शपथ ग्रहण समारोह में शामिल रहेंगे।

छत्तीसगढ़ में शपथग्रहण समारोह का समय दिन में दो बजे तय किया गया है

छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने मंगलवार को फोन करके पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पूर्व उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव और छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज को 13 दिसंबर को रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में तय किये गए शपथ समारोह के कार्यक्रम के लिए न्योता दिया है। इसके साथ ही राज्य शासन द्वारा सभी राजनीतिक पदाधिकारियों, विशिष्टजनों को आमंत्रित किया गया है। छत्तीसगढ़ में शपथग्रहण समारोह का समय दिन में दो बजे तय किया गया है। इसी दिन मध्यप्रदेश में भी मुख्यमंत्री शपथग्रहण समारोह रखा गया है, यहाँ भी नरेंद्र मोदी शपथग्रहण समारोह में शामिल होंगे। इसलिए समारोह का समय अलग अलग रखा गया है।

पीएम मोदी सहित भाजपा के वरिष्ठ नेता होंगे शपथग्रहण समारोह में मौजूद

छत्तीसगढ़ शपथग्रहण समारोह में पीएम नरेंद्र मोदी, अमित शाह, जे पी नड्डा, केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया, भाजपा प्रदेश प्रभारी ओम माथुर और सह प्रभारी नितिन निबिन सहित अन्य राज्यों के मुख्यमंत्रियों के शामिल होने की संभावना है। शपथग्रहण स्थल में भाजपा के कार्यकर्ता और नेता तैयारियों का जायजा लेने में लगे हुए थे।

सुरक्षा के किये गए पुख्ता इंतजाम

प्रधानमंत्री भी इस समारोह में शामिल होंगे, जिसके मध्य छत्तीसगढ़ में सुरक्षा व्यवस्था काफी सख्त कर दी गई है। यहां एडीजी स्तर के एक आधिकारी और आईजी स्तर के चार अधिकारियों को सुरक्षा का कार्यभार सौपा गया है। कार्यक्रम में सफलतापूर्वक आवाजाही के लिए ट्रैफिक व्यवस्था का भी पूरी तरह से ध्यान रखा गया है। कार्यक्रम स्थल में पचास हजार से अधिक लोगो के बैठने की व्यवस्था की गई है। सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए एक हजार पुलिस के जवान शपथग्रहण स्थल में मौजूद रहेंगे। मुख्यमंत्री के शपथग्रहण समारोह में विष्णुदेव साय सहित दो डिप्टी सीएम और 10 मंत्री भी शपथ ले सकते हैं।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in