back to top
29.1 C
New Delhi
Saturday, April 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बिहान के कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों को लेकर निकाली रैली

इस दौरान राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान की चार मांगों को लेकर पूर्व विधायक डॉ सुभाऊ कश्यप ने भी संज्ञान लिया है।

जगदलपुर, एजेंसी। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान के हजारों कार्यकर्ता पिछले 24 दिनों से अपनी चार सूत्रीय मागों को लेकर हड़ताल पर हैं। आज सोमवार को बिहान के कार्यकर्ता रैली निकालकर भूपेश सरकार को जगाने के लिए मां दंतेश्वरी मंदिर के सामने दीपक जलाकर मां दंतेश्वरी की पूजा अर्चना कर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सद्बुद्धि के लिए प्रार्थना की।

सभी महिलाओं को नियुक्ति प्रमाण पत्र दिया जाए

इस दौरान राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान की चार मांगों को लेकर पूर्व विधायक डॉ सुभाऊ कश्यप ने भी संज्ञान लिया है। पूर्व विधायक ने कहा जो इनकी मांगे हैं, उसे भूपेश सरकार पूरा करें। उन्होने कहा कि भूपेश सरकार से कहना चाहता हूं कि सभी महिलाओं को नियुक्ति प्रमाण पत्र दिया जाए। कार्यकर्ताओं को नियमित किया जाए। मानदेय में वृद्धि किया जाए और मानदेय सही समय पर मिले। बिहान के कार्यकर्ताओं के साथ पूरी भारतीय जनता पार्टी खड़ी है और इनकी मांगों को लेकर बात रखी जाएगी।

इस दौरान मुख्य रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष रूपसिंह मंडावी, जिला महामंत्री वेद प्रकाश पांडे, नगर सह प्रभारी बृजेश सिंह भदोरिया, नगर महामंत्री संग्राम सिंह राणा, विक्रम सिंह यादव सहित विहान के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Advertisementspot_img

Also Read:

Bharat Bandh 2026: सड़क से बैंक तक असर, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें ये अपडेट

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आज देशभर में 24 घंटे का राष्ट्रव्यापी भारत बंद आयोजित किया गया है। इस हड़ताल को ऑल इंडिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस...
spot_img

Latest Stories

इस तारीख से खुलेंगे Badrinath Dham के कपाट, जानिए मंदिर के बारे में सारी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड में बहुप्रतीक्षित चारधाम यात्रा...

ट्रेडिशनल हो या वेस्टर्न Jhanvi Kapoor का हर लुक होता है खास, सोशल मीडिया पर ढाती हैं कहर

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जाह्नवी कपूर (Jhanvi kapoor) अपने...

गर्मियों के लिए बहुत खास है ये फल, सेहतमंद रहने का आसान तरीका

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गर्मियों में वैसे कई सारे...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵