back to top
23.1 C
New Delhi
Sunday, March 29, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सुकमा : नक्सलियों के भ्रामक प्रचार का सुकमा एसपी ने किया खंडन

भेज्जी थाना के दंतेशपुरम के जंगल में पुलिस के साथ मुठभेड़ में इनामी नक्सली कमांडर मड़काम एर्रा व गोलापल्ली आईओएस सदस्या पोड़ियामी भीमे मारे गये थे।

सुकमा, एजेंसी । जिले के एसपी सुनील शर्मा ने शनिवार को नक्सलियों के भ्रामक प्रचार का खण्डन करते हुए बताया कि गत 08 मई को भेज्जी थाना के दंतेशपुरम के जंगल में पुलिस के साथ मुठभेड़ में इनामी नक्सली कमांडर मड़काम एर्रा व गोलापल्ली आईओएस सदस्या पोड़ियामी भीमे मारे गये थे। शवों का उच्चतम न्यायालय, एनएचआरसी के गाइडलाइन एवं अन्य संबंधित नियमों का पालन करते हुए जिला अस्पताल सुकमा में मेडिकल ऑफिसर के द्वारा कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के समक्ष पोस्टमॉर्टम किया गया था।

उन्होंने बताया कि पोस्टमॉर्टम कानूनी प्रक्रिया का पालन करते हुए शवों को मड़काम एर्रा के पिता मड़काम कोसा और दंतेशपुरम से आये उनके परिवार जनों को गवाहों की उपस्थिति में सुपुर्दगीनामा के माध्यम से किया गया था। शवों को उनके परिवारजन वाहन के माध्यम से अपने साथ ले गये थे और अपने सांस्कृतिक रीति रिवाजों से उन्होंने अंतिम संस्कार किया। पुलिस ने उनके किसी परिवारजन को गिरफ्तार या हिरासत में नहीं लिया था, यह नक्सलियों द्वारा फैलाया जा रहा कोरा झूठ है। स्थानीय युवक-युवतियों को दिग्भ्रमित करके नक्सली संगठन में जबरदस्ती शामिल करना और मारे जाने पर उनके परिवार को कोई सहायता या जवाब नहीं देना पड़े, इसके लिए नक्सली संगठन इस तरह का झूठा प्रचार करते रहते हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

सुकमा में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई! टॉप नक्सल कमांडर हिडमा, पत्नी और 6 साथी ढेर, 50 लाख का था इनाम

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । कुख्यात नक्सली कमांडर माडवी हिडमा (43) को सुरक्षाबलों ने ढेर कर दिया है। यह बड़ी सफलता सुरक्षाबलों के लिए है,...
spot_img

Latest Stories

राम से हनुमान तक कंफर्म हुई Ramayana की पूरी कास्ट, जानिए कौन निभाएगा किसका रोल?

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नितेश तिवारी (Nitesh Tiwari) की...

रूहानी नाम का मतलब- Ruhaani Name Meaning

Meaning of Ruhaani /रूहानी नाम का मतलब: Spiritual/ आध्यात्मिक Origin...

जिम जाने वालों के लिए ये फल है खास, इसमें होता है जादा प्रोटीन

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में सेहतमंद...

Asansol Dakshin Assembly Election 2026: इस सीट पर किसकी जीत? जानिए क्यों अहम है आसनसोल दक्षिण सीट?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। आसनसोल दक्षिण विधानसभा सीट West Bengal...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵