back to top
29.1 C
New Delhi
Thursday, March 12, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Ram Mandir: 700 पोस्टमार्टम करने वाली संतोषी को अयोध्या से आया रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह का निमंत्रण

Raipur News: अयोध्या में श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले की संतोषी दुर्गा को भी अयोध्या से प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण मिला है।

रायपुर, हि.स.। अयोध्या में श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने के लिए देश भर के प्रतिष्ठित लोगों को न्योता दिया जा रहा है। इस बीच छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले की संतोषी दुर्गा को भी अयोध्या से प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण मिला है। संतोषी ने बताया कि अयोध्या के लिए पहले निमंत्रण के लिए रायपुर से फोन आया फिर उन्हे पोस्ट के जरिए निमंत्रण कार्ड भी मिला।

संतोषी ने जताई खुशी

संतोषी बेहद खुश हैं पर उन्हें इस बात का दर्द भी है कि उनके पिता सालों से पोस्टमार्टम जैसे कार्य जो हर किसी के लिए संभव नहीं है वो किया, अब वह इस कार्य को कर रही हैं। बावजूद इसके उन्हे शासन द्वारा नियमित नहीं किया गया है। संतोषी ने बताया कि वो दैनिक वेतन के आधार पर कलेक्टर दर से स्वीपर का कार्य करती है। उन्होने कहा कि अयोध्या जाकर पूरे नरहरपुर की खुशहाली के साथ अपने नियमितीकरण की अर्जी प्रभु श्रीराम के सामने लगाएंगी।

असंभव को संभव कर दिखाया

गौरतलब है कि कांकेर जिले के नरहरपुर ब्लाक निवासी संतोषी दुर्गा का जीवन संघर्षपूर्ण रहा है। संतोषी के पिता रतन सिंह सिंदूर जो अब इस दुनिया में नहीं है, वे नरहरपुर सामुदायिक केंद्र में पोस्टमार्टम का काम किया करते थे, लेकिन हमेशा उनके द्वारा शराब पीना परिवार की आर्थिक हालत और उनकी सेहत पर असर डाल रहा था। संतोषी ने उन्हें कई बार शराब का सेवन नहीं करने की बात कही, लेकिन संतोषी के पिता का यही जवाब होता की पोस्टमार्टम जैसे कार्य को बिना शराब पिए नहीं किया जा सकता।

ऐसे में संतोषी ने अपने पिता के सामने शर्त रखी की वो बिना शराब पिए पोस्टमार्टम करके दिखाएगी। वर्ष 2004 में उन्होंने स्वयं पहला पोस्टमार्टम किया, संतोषी तब से आज तक करीब 700 पोस्टमार्टम में सहयोग कर चुकी हैं।
खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

राम मंदिर की दूसरी वर्षगांठ 22 जनवरी को नहीं 31 दिसंबर को मनाई जाएगी, चंपत राय ने दी बड़ी जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश के अयोध्या में स्थित भव्य राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा समारोह की दूसरी वर्षगांठ इस बार 22 जनवरी को...
spot_img

Latest Stories

डोनाल्ड ट्रंप का Section 301: क्या है ये कानून, जिससे भारत-चीन सहित 16 देशों पर पड़ सकता है असर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अमेरिका में Donald Trump प्रशासन ने...

20 साल से इसी दिन का इंतजार था: कौन है कमल सिंह जामवाल? जिसने फारूक अब्दुल्ला पर तान दी बंदूक

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल...

बालों ने कर दिया है परेशान, तो घर पर बनाए इन चीजों से सिरम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बाल औरत की खूबसूरती का...

Vastu Tips: आज गुरुवार के दिन करें ये उपाय, किस्मत का खुल जाएगा बंद ताला

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज गुरुवार का दिन बहुत...