Raipur News: BJP की परिवर्तन यात्रा आज पहुंचेगी रायपुर, 80 जगह होगा भव्य स्वागत; दंतेवाड़ा से हुई थी शुरुआत

Chhattisgarh Assembly Election 2023: छत्तीसगढ़ के सीमावर्ती वनांचल क्षेत्र बस्तर संभाग के दंतेवाड़ा से शुरू भारतीय जनता पार्टी की परिवर्तन यात्रा आज राजधानी रायपुर पहुंचेगी।
BJP Parivartan Yatra, Raipur
BJP Parivartan Yatra, Raipur Raftaar.in

रायपुर, रफ्तार डेस्क (हि.स.)। BJP Parivartan Yatra: छत्तीसगढ़ के सीमावर्ती वनांचल क्षेत्र बस्तर संभाग के दंतेवाड़ा से शुरू भारतीय जनता पार्टी की परिवर्तन यात्रा आज राजधानी रायपुर पहुंचेगी। इसकी अगुवाई प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव के साथ केंद्रीय मंत्री डॉ. भागवत कराड करेंगे । परिवर्तन यात्रा में सांसद सुनील सोनी , पूर्व मंत्री व विधायक बृजमोहन अग्रवाल, पूर्व मंत्री भाजपा प्रवक्ता राजेश मूणत, भाजपा रायपुर शहर जिला अध्यक्ष जयंती पटेल आदि सम्मिलित होंगे।

यात्रा का 80 स्थानों पर होगा स्वागत

परिवर्तन यात्रा में छत्तीसगढ़ भाजपा के कद्दावर नेता और राष्ट्रीय नेता लगातार शामिल हो रहे हैं। परिवर्तन यात्रा का रायपुर शहर में 80 स्थानों पर स्वागत किया जाएगा। परिवर्तन यात्रा के शहर में प्रवेश करने पर 500 युवा बाइक रैली के साथ स्वागत करेंगे।

यात्रा रायपुर की चारों विधानसभाओं का करेंगी भ्रमण

जिला अध्यक्ष जयंती पटेल ने बताया कि बिरगांव मंडल स्थित बंजारी माता मंदिर से परिवर्तन यात्रा का स्वागत शुरू होगा। परिवर्तन यात्रा बीरागांव के विभिन्न मुख्य मार्गों से होते हुए ग्रामीण, गुढ़यारी, रामनगर , तेलघानी नाका होते हुए अमापारा के रास्ते सुंदर नगर होते हुए रायपुर की चारों विधानसभाओं का भ्रमण करते हुए रायपुर के ह्रदयस्थल जयस्तंभ चौक पहुंचेगी।

प्रदेश में कांग्रेस के खिलाफ जनाक्रोश

उन्होंने कहा कि परिवर्तन यात्रा के माध्यम से भाजपा का संदेश स्पष्ट है कि छत्तीसगढ़ में परिवर्तन लाना और सुशासन की भाजपा की सरकार लाना है। प्रदेश में कांग्रेस के खिलाफ जनाक्रोश है। परिवर्तन यात्रा को मिल रहे जनसमर्थन को देखते हुए यह तय है की प्रदेश में भाजपा की सरकार बननी तय है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें :- www.raftaar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in