back to top
20.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

PM Narendra Modi रायपुर आगमन को लेकर तैयारियां तेज, सभा स्थल पर लगेगा वॉटरप्रूफ पंडाल

PM Narendra Modi Raipur Visit: प्रधानमंत्री की सभा से ठीक दो दिन पहले एसपीजी कमांडोज का दस्ता रायपुर पहुंच जायेगा।

रायपुर, हिन्दुस्थान समाचार। प्रधानमंत्री सात जुलाई को प्रदेश की राजधानी रायपुर आयेंगे, जिसके लिए प्रशासन और भाजपा ने चाक-चौबंद व्यवस्था शुरू कर दी है। शुक्रवार की सुबह 9.40 बजे साइंस कॉलेज ग्राउंड में होने वाली सभा के लिये विशाल वॉटरप्रूफ पंडाल तैयार किया जा रहा है। भाजपा सूत्रों के हवाले से खबर है कि प्रधान मंत्री से पूर्व केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 5 जुलाई को रायपुर आ सकते हैं। वह रायपुर में प्रदेश भाजपा नेताओं की एक हाईलेवल मीटिंग ले सकते हैं।

सभा स्थल की तैयारियों को लिया जायजा

प्रधानमंत्री के आगमन को देखते हुए बीती रात भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव, विधायक बृजमोहन अग्रवाल और पूर्व मंत्री राजेश मूणत तथा सांसद सुनील सोनी ने सभा स्थल पर पहुंचकर तैयारियों की जानकारी ली। प्रधानमंत्री की सभा से ठीक दो दिन पहले एसपीजी कमांडोज का दस्ता रायपुर पहुंच जायेगा। कार्यक्रम स्थल में उनकी तैनाती रहेगी। रायपुर एसएसपी के अलावा आईजी, एडीजी रैंक के अधिकारी सहित एक हजार से ज्यादा पुलिस जवानों की भी ड्यूटी कार्यक्रम के लिए लगाई जा रही है।

Advertisementspot_img

Also Read:

Budget 2026: वह साल जब बजट के पहले हलवे से ‘मुंह मीठा’ नहीं हुआ, जानें क्‍यों रद्द हुई थी ये खास परंपरा?

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । देश का आम बजट 2026 आज 1 फरवरी को रविवार के दिन संसद में पेश किया जाएगा। वित्त...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...