back to top
21.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Dhamtari News: लगातार हो रही बारिश से लोग परेशान, किसानों को मिली राहत; मानसून फसल के लिए होगा फायदेमंद

Dhamtari News: सावन माह के पखवाड़े के बाद अंचल में लगातार वर्षा शुरू हो गई है। वर्षा के बीच खरीफ खेती किसानी जोरों पर है।

धमतरी, हि.स.। सावन माह के पखवाड़े के बाद अंचल में लगातार वर्षा शुरू हो गई है। वर्षा के बीच खरीफ खेती किसानी जोरों पर है। किसान व मजदूर खेतों में व्यस्त है। जिले में हो रही बारिश खेती के लिए काफी फायदेमंद है।

महिलाएं बरसाती पालीथिन पहनकर रोपाई कर रही

21 जुलाई की सुबह धमतरी शहर, कलेक्ट्रेट मार्ग और रूद्री रोड में करीब डेढ़ से दो घंटे तक झमामझ बारिश हुई। इस बारिश से जनजीवन प्रभावित रहा। लोगों की आवाजाही बंद रही। ज्यादातर लोग घरों में दुबके रहे। झड़ी के बीच ग्राम खरतुली, परसतराई, पोटियाडीह समेत अन्य गांवों में किसान खेती में व्यस्त रहे। बारिश को खेती-किसानी के लिए काफी फायदेमंद बताया जा रहा है। खरीफ खेती-किसानी इन दिनों जोरों पर है। बोआई पूरी तरह से हो चुका है। अब खेतों में सिर्फ रोपाई जारी है। कुछ ही किसान नर्सरी के अभाव में अभी भी लेही पद्धति से बोआई कर रहे हैं। खेती-किसानी के चलते किसान व मजदूर इन दिनों खेतों पर ही नजर आ रहे हैं। बारिश से बचने खेत में महिलाएं बरसाती पालीथिन पहनकर रोपाई कर रही थी। किसान घनाराम साहू, जीवराखन लाल, भीम राम आदि ने बताया कि अब बारिश धान फसल के लिए काफी फायदेमंद होंगे, क्योंकि खेतों में धान के पौधे सम्हल चुका है, तेजी के साथ पौधों का विकास होगा। बारिश होने के साथ ज्यादातर किसान अपने खेतों में खाद का छिड़काव कर रहे हैं, इससे पौधों में हरियाली आ रही है और पौधों में विकास भी होने लगा है।

जिले में अब तक 438.6 मिलीमीटर औसत वर्षा

जिले में चालू मानसून के दौरान एक जून से अब तक 438.6 मिलीमीटर औसत वर्षा रिकॉर्ड की गयी है। कार्यालय कलेक्टर भू-अभिलेख नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार धमतरी जिले में आज 26.6 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई। इसमें धमतरी तहसील में 31.1 मिलीमीटर, कुरूद तहसील में 17.6 मिलीमीटर, मगरलोड में 15.5, नगरी में 21.8, भखारा में 53.6, कुकरेल में 21 मिलीमीटर और बेलरगांव तहसील में 25.6 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है।

Advertisementspot_img

Also Read:

आखिर कौन हैं DSP कल्पना वर्मा? व्यापारी ने लगाए ‘प्यार के झांसे’ में करोड़ों ऐंठने के आरोप, जानिए पूरा मामला

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। छत्तीसगढ़ की महिला पुलिस अधिकारी डीएसपी कल्पना वर्मा इन दिनों चर्चा में हैं। रायपुर के व्यापारी दीपक टंडन ने आरोप लगाया...
spot_img

Latest Stories