back to top
27.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

CG Election: छत्तीसगढ़ के धमतरी में नक्सलियों ने किया IED ब्लास्ट, किसी प्रकार से कोई नुकसान नहीं

Chhatishgarh:नक्सलियों का छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में अड़ंगा डालने का था पूरा प्लान, मतदान से एक दिन पहले उन्होंने धमतरी जिले में दो बारूदी सुरंगो में विस्फोट किया।

धमतरी, रफ्तार डेस्क। नक्सलियों का छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में अड़ंगा डालने का था पूरा प्लान, मतदान से एक दिन पहले उन्होंने धमतरी जिले में दो बारूदी सुरंगो में विस्फोट किया। इस घटना में जवानो को किसी भी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ है। नक्सलियों का इरादा छत्तीसगढ़ चुनाव में बाधा डालना और मतदाताओ को अपने मताधिकार के उपयोग से रोकने का था। एक पुलिस अधिकारी ने जानकारी दी है कि नक्सलियों ने इस घटना को गुरुवार को अंजाम दिया, यह घटना गुरुवार दोपहर सिहावा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत खल्लारी- गातापार गांव के मार्ग पर हुई। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को होने वाले मतदान की सुरक्षा के लिए सुरक्षा बल के जवान इन बारूदी सुरंगो का पता लगाने के लिए निकले थे। सबसे बड़ी राहत की बात है कि हमारे जवानो को कोई नुकसान नहीं हुआ है।

सुरक्षा बलो ने वहां से पांच किलोग्राम वजनी एक आईईडी को बरामद किया

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी की जानकारी के अनुसार जब जवान उस क्षेत्र में थे, तब नक्सलियों ने दो बारूदी सुरंगो में विस्फोट को अंजाम दिया। सबसे बड़ी राहत की बात यह रही कि हमारे गश्ती दल उस विस्फोट से काफी दूर थे, जिससे कोई बड़ा नुकसान होने से बच गया। सुरक्षा बलो ने वहां से पांच किलोग्राम वजनी एक आईईडी को बरामद किया।

सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम

पुलिस अधिकारी ने बताया की मतदान दल घटना से काफी पहले ही खल्लारी मतदान केंद्र सुरक्षित पहुंच गए थे। सुरक्षा व्यवस्था पहले से ही काफी सख्त की हुई थी। इस घटना के बाद सुरक्षा बलो ने सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम कर दिए है। मतदाताओं की सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा गया है। मतदाता को भी सुरक्षा व्यवस्था पर पूरा भरोसा है और बढ़ चढ़कर अपने मताधिकार के प्रयोग के लिए मतदान केंद्र पहुंच रहे है।

प्रदेश में 70 सीटों पर 1,63,14,479 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे

पुलिस अधिकारी ने बताया कि सिहावा क्षेत्र में कुल 259 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें से 127 नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में आते है। सभी जगह सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम कर दिए गए है। सुरक्षा बल अलर्ट हैं। चुनाव अधिकारी के अनुसार 22 जिलों के 70 निर्वाचन क्षेत्रों में 827 पुरुष, 130 महिला और एक ट्रांसजेंडर सहित कुल 958 उम्मीदवार मैदान में हैं। इस दौरान 1,63,14,479 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

दिल्ली धमाके केस में बड़ा खुलासा-आतंकी उमर का सनसनीखेज वीडियो सामने आया, जानिए वीडियो में क्या कहता दिखा उमर?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। दिल्ली कार ब्लास्ट केस में जांच एजेंसियों के हाथ एक बड़ा सुराग लगा है। धमाके के मुख्य आरोपी और पुलवामा निवासी...
spot_img

Latest Stories

तनय नाम का मतलब-Tanay Name Meaning

Tanay Name Meaning -तनय नाम का मतलब: पुत्र /Son Origin...

इस Hanuman Jayanti भगवान को लगाएं ‘बेसन के लड्डुओं’ का भोग, ये रही खास रेसिपी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti) का...

PMKVY क्या है? जानें योग्यता, जरूरी दस्तावेज और आवेदन की पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। PMKVY एक कौशल प्रशिक्षण योजना है...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵