back to top
17.1 C
New Delhi
Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की तैयारी तेज, बड़े नेताओं की सिफारिश पर नहीं दिए जाएंगे टिकट

Chhattisgarh News: प्रदेश कांग्रेस चुनाव समिति की पहली बैठक में उम्मीदवारों के चयन को लेकर कहा गया कि किभी उम्मीदवार के आवेदन पार्टी के बड़े नेता से स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

रायपुर, हि.स.। प्रदेश कांग्रेस चुनाव समिति की पहली बैठक में उम्मीदवारों के चयन को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है। प्रदेश प्रभारी कुमारी शैल्जा ने दो टूक में कह दिया है कि किसी भी उम्मीदवार के आवेदन पार्टी के बड़े नेता या फिर चुनाव समिति के सदस्यों से स्वीकार नहीं किए जाएंगे, बल्कि उम्मीदवारों को 17 से 22 अगस्त तक ब्लॉक कांग्रेस कमेटी में ही टिकट के लिए आवेदन करना होगा।

आवेदन की प्रक्रिया को लेकर ही फैसला लिया गया

कांग्रेस चुनाव समिति की बैठक में यह फैसला लिया गया है। बैठक में मुख्यमंत्री भूपेश, प्रदेश प्रभारी कुमारी शैल्जा, चुनाव समिति और पीसीसी के अध्यक्ष दीपक बैज, डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव और स्पीकर चरणदास महंत समेत समिति में शामिल 8 मंत्री और पदाधिकारी मौजूद रहे। पहली बैठक में दावेदारों के आवेदन की प्रक्रिया को लेकर ही फैसला लिया गया है। प्रदेश प्रभारी कुमारी शैल्जा ने कहा कि इस समय कांग्रेस सत्ता में है और मौजूदा हालात में किस तरह काम करना है, इस पर बैठक में चर्चा की गई है। वहीं उम्मीदवारों के लिए तय किए गए क्राइटेरिया को लेकर शैल्जा ने कहा कि सभी की राय यही थी कि दो चीजें होनी चाहिए पार्टी और नेतृत्व के प्रति निष्ठा और दूसरा जीतने वाला उम्मीदवार होना चाहिए।

दावेदारों से आवेदन की कोई नहीं ली जाएगी फीस

उन्होंने बताया कि टिकट दावेदारों के आवेदन केवल ब्लॉक में ही लिए जाएंगे। किसी भी बड़े नेता या चुनाव समिति के सदस्यों से सीधे आवेदन स्वीकार नहीं होगा। 17 से 22 अगस्त तक ब्लॉक कांग्रेस कमेटी में आवेदन लिए जाएंगे। दावेदारों से आवेदन की कोई फीस नहीं ली जाएगी। आवेदन पत्र ऑनलाइन अपलोड किया जाएंगे,जिसे भरकर देना होगा। 24 तारीख अगस्त तक सभी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी में नामों को लेकर बैठक पूरी कर ली जाएगी। ब्लॉक कमेटी 1 से 5 नामों का पैनल बनाकर दे सकती है। 26 अगस्त तक ब्लॉक कमेटी के पाए आए आवेदन और उनके प्रस्ताव जिला कांग्रेस कमेटी को देने होंगे। 29 अगस्त तक हर हाल में जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक होनी चाहिए। जिला कांग्रेस कमेटी तीन नामों का पैनल बनाकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पास सौंपेगी। जिसमें सारे आवेदन और प्रस्ताव दोनों ही शामिल होंगे।

बैठक में शामिल होने वाले नेताओं के नाम

चुनाव समिति की बैठक में मुख्यमंत्री भूपेश, प्रदेश प्रभारी कुमारी शैल्जा, समिति के अध्यक्ष और पीसीसी चीफ दीपक बैज, विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत, उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव, मंत्री ताम्रध्वज साहू, रविन्द्र चौबे, मोहम्मद अकबर, अनिला भेड़िया, जयसिंह अग्रवाल, मोहन मरकाम, रुद्रगुरु और शिव डहरिया शामिल रहे। इनके अलावा प्रदेश सहप्रभारी विजय जांगिड़, प्रभारी सचिव चंदन यादव, विधायक धनेन्द्र साहू, सत्यनारायण शर्मा, अमितेश शुक्ल, विकास उपाध्याय, राजेश तिवारी, पारस चोपड़ा, युकां अध्यक्ष आकाश शर्मा, एनएसयूआई अध्यक्ष नीरज पाण्डेय, सेवा दल प्रमुख और महिला कांग्रेस पद से इस्तीफा देने के बावजूद फूलोदेवी नेताम बैठक में शामिल रहीं।

Advertisementspot_img

Also Read:

West Bengal Assembly Election 2026: TMC के लिए साख का सवाल बन रही है मुर्शिदाबाद सीट, पक्ष में नहीं रहे हैं चुनावी आंकड़े

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। West Bengal Assembly Election की 294 विधानसभा सीटों में से मुर्शिदाबाद विधानसभा सीट कई मायनों में अहम है, विशेषकर सत्तारूढ पार्टी...
spot_img

Latest Stories

क्यों है वैष्णो देवी की इतनी मान्यता, जानिए माता रानी से जुड़ी कहानी और कथा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। नवरात्रि का पर्व चल रहा ऐसे...

मिलिंद नाम का मतलब- Milind Name Meaning

Milind Name Meaning - मिलिंद नाम का मतलब: Honeybee/मधुमक्खी Origin...

चैत्र नवरात्रि अष्टमी कब है? जानें कन्या पूजन की सारी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) हिन्दू...

Assembly Election 2026: पश्चिम बंगाल का सबसे अमीर विधायक कौन? जानिए कितनी है नेटवर्थ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। साल 2026 के विधानसभा चुनावों से...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵