जगदलपुर : तृतीय वर्ग न्यायिक कर्मचारी संघ का चुनाव 26 फरवरी को

जिले के तृतीय वर्ग न्यायिक कर्मचारी संघ का चुनाव 26 फरवरी 2023 को संपन्न होना है।
जगदलपुर : तृतीय वर्ग न्यायिक कर्मचारी संघ का चुनाव 26 फरवरी को

जगदलपुर, एजेंसी । जिले के तृतीय वर्ग न्यायिक कर्मचारी संघ का चुनाव 26 फरवरी 2023 को संपन्न होना है। तृतीय वर्ग न्यायिक कर्मचारी संघ के अध्यक्ष पद हेतु कुल तीन उम्मीदवारों ने अपना नामांकन दाखिल किया है, जिसमें राकेश कुमार तिवारी, छाया गढ़पायले तथा ममता खोबाग्रढे हैं। मुख्य चुनाव निर्वाचन अधिकारी संजय ठाकुर तथा सहायक निर्वाचन अधिकारी धरमूराम कश्यप हैं। न्यायिक कर्मचारी संघ के अध्यक्ष का कार्यकाल तीन वर्ष का होता है। पूर्व अध्यक्ष राकेश कुमार दास थे, जिनका कार्यकाल जनवरी माह 2023 में समाप्त होने के फलस्वरूप अध्यक्ष का चुनाव संपन्न कराया जा रहा है।

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in