
नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर विपक्ष की 26 पार्टियों ने मिल भाजपा को घेरने के लिए इंडिया गठबंधन बनाया था। इस बैठक की दो माहत्वपूर्ण बैठके अभी तक हो चुकी है। इसकी तीसरी संयुक्त बैठक जल्द मुंबई में होने वाली थी। अब इससे पहले इस विपक्ष एकता में दरार पड़ती नज़र आ रही है। इस I.N.D.I.A गठबंधन में शामिल दो प्रमुख दल कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच दिल्ली में सीटों को लेकर आपसी मतभेद नज़र आ रहे है। अब यह विवाद और आगे बढ़ता दिखाई दे रहा है। अब केजरीवाल छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में कुछ ऐसा करने जा रहे हैं, जो कांग्रेस को चुभने वाला है।
CM केजरीवाल और भगवंत मान का छत्तीसगढ़ दौरा आज
आपको बता दें आज आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान दोनो छत्तीसगढ़ दौरे पर जा रहें है। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल आज एयरपोर्ट रोड रायपुर स्थित जैन मानस भवन में दोपहर डेढ़ बजे आप के कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे। कार्यकर्ताओं को चुनाव में जीत के लिए चुनावी मंत्र देंगे। इस दौरान विधानसभा चुनाव को लेकर छत्तीसगढ़वासियों के लिए गारंटी कार्ड भी जारी करेंगे। इस प्रकार केजरीवाल आज प्रदेश की चुनावी राजनीति में आम आदमी पार्टी की मेगा एंट्री कराने जा रहें है।
प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी ने प्रेसवार्त कर दी जनकारी
आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी और प्रदेश सहप्रभारी हरदीप सिंह मुंडिया और वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष गोपाल साहू ने प्रदेश कार्यालय में प्रेसवार्त कर बताया कि हमारी पार्टी सिर्फ वादे नहीं करती। हम गारंटी देते हैं। जनता के लिए कामों की गारंटी केजरीवाल रायपुर में देंगे। जैसे दिल्ली और पंजाब में सरकार बनने के बाद जो गारंटियां आम आदमी पार्टी ने दी थी, उन्हें पूरा किया। हम कांग्रेस और भाजपा की तरह झूठे वादे नही करते है। कोमल हुपेंडी ने आगे बताया कि एयरपोर्ट रोड स्थित जैन मानस भवन में केजरीवाल दोपहर 1 बजे के बाद प्रदेश के कार्यकर्ताओं से मुखातिब होंगे।