back to top
26.1 C
New Delhi
Monday, March 23, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

छत्तीसगढ़ न्यूज: पिकअप- ट्रक में टक्कर, 11 की मौत, सीएम ने जताया दुख

भाटापाठा एसडीओपी सिद्धार्थ बघेल ने बताया कि देर रात बलौदाबाजार और भाटापारा के ग्राम खमरिया के पास ट्रक और पिकअप वाहन में जबदस्त टक्कर हो गई। हादसा इतना भयंकर था कि मौके पर ही 11 लोगों की मौत हो गई।

रायपुर, एजेंसी। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार-भाटापाटा में देर रात बड़ा सड़क हादसा हुआ है। एक पिकअप वाहन की ट्रक से टक्कर में 4 बच्चों समेत 11 लोगों की मौत हो गई। हादसे में दस से अधिक लोग घायल हुए हैं। घटना बलौदाबाजार और भाटापारा के पास खमरिया की है।

मौके पर ही 11 लोगों की मौत हो गई

वहीं इस मामले में भाटापाठा एसडीओपी सिद्धार्थ बघेल ने बताया कि देर रात बलौदाबाजार और भाटापारा के ग्राम खमरिया के पास ट्रक और पिकअप वाहन में जबदस्त टक्कर हो गई। हादसा इतना भयंकर था कि मौके पर ही 11 लोगों की मौत हो गई। सभी मृतक आपस में रिश्तेदार बताये जा रहे हैं। डीआई वाहन में लगभग 25 से 30 लोग खिलोरा के लिए निकले थे। बताया गया कि साहू परिवार के सदस्य कार्यक्रम में शामिल होने के बाद जब खिलोरा से वापस अपने घर अर्जुनी लौट रहे थे, तभी खमरिया के पास पिकअप वाहन को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में 11 लोगों की मौत हो गयी, जबकि 10 लोग घायल हो गये। गंभीर रूप से घायल 2 लोगों को रायपुर रेफर किया गया है, वहीं अन्य घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। मृतक सात लोगों के शव को भाटापारा पोस्टमार्टम के लिए लाया गया है।

सीएम बघेल ने जताया दुख

वहीं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हादसे में ग्यारह लोगों की मृत्यु पर गहरा दुख प्रकट किया है। उन्होंने मृतकों के परिवारजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को इस घटना के घायलों को इलाज की बेहतर से बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने और मृतकों के परिजनों को हरसंभव सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

सुरक्षा बलों का नक्सलियों के खिलाफ बड़ा अभियान, 5 हजार जवानों ने बॉर्डर पर 300 नक्सलियों को घेरा

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ निर्णायक लड़ाई चल रही है, ऐसा लग रहा है । यहां छत्तीसगढ़-तेलंगाना-महाराष्ट्र सीमा पर पिछले...
spot_img

Latest Stories

Divyanka Tripathi की गोद भराई की तस्वीरें वायरल, प्रेग्नेंसी ग्लो के साथ फ्लॉन्ट किया बेबी बंप

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) ने...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵