back to top
29.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

आदिपुरुष फिल्म के मेकर्स के लिए आई बुरी खबर, छत्तीसगढ़ सरकार मूवी बैन करने पर कर रही है विचार

मुख्यमंत्री भूपेश ने कहा कि बचपन से हमने रामायण और रामचरित मानस का अध्ययन किया है। धारावाहिकों और फिल्मों में देखा है। उनमें भगवान राम की छवि मर्यादित और मर्यादा पुरुषोत्तम के रूप में है।

रायपुर, हिन्दुस्थान समाचार। फिल्म आदिपुरुष हाल ही में रिलीज होते ही विवादों में घिर गई है, जिसको लेकर छत्तीगसढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश ने पत्रकारों से चर्चा में कहा कि यदि प्रदेश की जनता मांग करती है तो फिल्म को बैन करने पर विचार करेंगे। उन्होंने कहा कि फिल्म में हमारे आराध्यों की गलत छवि पेश की गई है। हनुमानजी के संवाद बजरंग दल वालों जैसे हैं। भगवान श्रीराम को युद्धक रूप में पेश किया गया है। उन्होंने कहा कि जनता ने यदि मांग की तो इस फिल्म को छत्तीसगढ़ में बैन कर दिया जाएगा।

भगवान राम को किया गया युद्धक रूप में प्रस्तुत

मुख्यमंत्री भूपेश ने कहा कि बचपन से हमने रामायण और रामचरित मानस का अध्ययन किया है। धारावाहिकों और फिल्मों में देखा है। उनमें भगवान राम की छवि मर्यादित और मर्यादा पुरुषोत्तम के रूप में है। लेकिन आदिपुरुष फिल्म में उन्हें पूरी तरह से युद्धक रूप में प्रस्तुत कर दिया गया है। इसी तरह हनुमानजी के संवाद भी निम्न स्तर के रखे गए हैं। इससे नई पीढ़ी क्या सीखेंगे? अगर छत्तीसगढ़ की जनता ने चाहा तो जरूर हम इस पर बैन लगाने का विचार करेंगे।

Advertisementspot_img

Also Read:

Border 2 Box Office Day 8: कमाई में आई गिरावट, फिर भी सनी देओल की फिल्म ने पार किए 233 करोड़

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अनुराग सिंह के निर्देशन में बनी बॉर्डर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत के बाद अब रफ्तार थोड़ी धीमी कर...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...