back to top
33.1 C
New Delhi
Saturday, March 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Chhattisgarh को एक और बड़ी उपलब्धि, सौर ऊर्जा के क्षेत्र में मिला ‘स्कॉच आर्डर ऑफ मेरिट सर्टिफिकेट’

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार आने के बाद राज्य को लगातार पुरुस्कार मिल रहे हैं।

रायपुर , (हि.स.)। छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार आने के बाद राज्य को लगातार पुरुस्कार मिल रहे हैं। हाल ही में हुए स्वच्छता सर्वेक्षण में पूरे देश में छत्तीसगढ़ ने तीसरा स्थान लाकर बड़ी उपलब्धि हासिल की थी, और अब प्रदेश ने एक और कीर्तिमान रचा है। गैरपरंपरागत ऊर्जा स्त्रोतों के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ सरकार के ऊर्जा विभाग की ओर से एक नया आयाम स्थापित किया है।

स्कॉच आर्डर ऑफ मेरिट सर्टिफिकेट से सम्मानित किया गया

गैरपरंपरागत ऊर्जा स्त्रोतों के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ सरकार के ऊर्जा विभाग द्वारा एक नया आयाम स्थापित किया गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के कुशल नेतृत्व में ऊर्जा विभाग अंतर्गत राज्य की स्टेट नोडल एजेंसी छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (क्रेडा) को प्रदेश में स्थापित सौर ऊर्जा संयंत्रों के प्रभावी संचालन, संधारण एवं रख-रखाव प्रणाली हेतु स्कॉच आर्डर ऑफ मेरिट सर्टिफिकेट से आज सम्मानित किया गया है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने इस उपलब्धि के लिए क्रेडा के अधिकारियों-कर्मचारियों को बधाई और शुभकामनाएं दी।

यह सम्मान सौर ऊर्जा संयंत्रों के दक्ष एवं मजबूत संचालन, संधारण प्रणाली के कारण दिया गया

क्रेडा को यह सम्मान सौर ऊर्जा संयंत्रों के दक्ष एवं मजबूत संचालन, संधारण प्रणाली के कारण दिया गया है। क्रेडा द्वारा प्रदेश में लगभग दो लाख इक्यासी हजार से अधिक सौर ऊर्जा संयंत्रों का प्रभावी संधारण एव रख-रखाव कर वर्ष में औसतन 94 से 95 प्रतिशत तक संयंत्रों की कार्यशीलता सुनिश्चित की जा रही है।

सर्टिफिकेट क्रेडा के राजेश सिंह राणा द्वारा ऑनलाईन प्राप्त किया गया

क्रेडा की तरफ से स्कॉच आर्डर ऑफ मेरिट सर्टिफिकेट क्रेडा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी राजेश सिंह राणा द्वारा ऑनलाईन प्राप्त किया गया। इस अवसर पर क्रेडा के अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे। क्रेडा के अधिकारियों के लिए यह बहुत ही गर्व की बात है। यह सम्मान उन्हें और अधिक मेहनत करने के लिए प्रोत्साहित करेगा।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

रायपुर: धार्मिक टिप्पणी के आरोप में JCP अध्यक्ष अमित बघेल गिरफ्तार, कई दिनों से था फरार

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी (JCP) के अध्यक्ष अमित बघेल को धार्मिक टिप्पणी के आरोप में गिरफ्तार किया गया...
spot_img

Latest Stories

Flipkart में छंटनी: परफॉर्मेंस रिव्यू के बाद 300 कर्मचारियों को निकाला, IPO की तैयारी के बीच बड़ा फैसला

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Flipkart ने अपने सालाना परफॉर्मेंस रिव्यू...

निशांत कुमार कल जॉइन करेंग JDU, ललन सिंह बोले-अगला CM कौन होगा, ये फैसला भी नीतीश कुमार ही तय करेंगे

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर...

सोनू सूद के ऑफिस पहुंचे राजपाल यादव, हंसते हुए लगाए गले

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। राजपाल यादव इस समय बेल...