back to top
23.1 C
New Delhi
Sunday, March 29, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Chhatisgarh: छत्तीसगढ़ के कवर्धा में हुआ दर्दनाक हदसा, पिक-अप ट्रक के खाई में गिरने से 18 लोगों की मौत

ट्रक में सवार थे 25 लोग। सोमवार को एक पिक अप ट्रक खाई में गिर गया। मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री ने जताया शोक।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। छत्तीसगढ़ के कवर्धा में दर्दनाक खबर सामने आई है। दरअसल कवर्धा जिले के कुकदूर थाना क्षेत्र में सोमवार को एक पिक अप ट्रक खाई में गिर गया। इस हादसे में करीब 18 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 4 लोग घायल हो गए हैं। जानकारी के अनुसार वाहन में 25 लोग सवार थे। सूत्रों के अनुसार, पिकअप सवार मजदूर तेंदूपत्ता तोड़कर लौट रहे थे। यह घटना बाहपानी ग्राम के पास हुई। पुलिस को सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंची है। चिंता की बात यह है कि शायद मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। साथ ही घटना में कितने लोग घायल हुए हैं इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने घटना पर जताया शोक

मुख्यमंत्री विष्‍णु देव साय ने हादसे पर शोक जताते हुए कहा कि कबीरधाम के बाहपानी गांव के पास पिकअप पलटने से 18 ग्रामीणों के मृत्यु और चार लोगों के घायल होने का दुखद समाचार उन्हें प्राप्त हुआ। उन्‍होंने घायलों के बेहतर इलाज के आवश्यक निर्देश जिला प्रशासन को दिए हैं। साथ ही उन्होंने ईश्वर से घटना में मृतकों की आत्मा की शांति के लिए और परिवार के दुख के प्रति शोक व्यक्त किया।

तो वहीं, पहले प्रदेश के उप मुख्यमंत्री और कवर्धा विधायक विजय शर्मा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्‍स पर हादसे को लेकर दुख जताया है और मृतकों की संख्या को 15 बताया था। लेकिन बाद में मृतकों की संख्या बढ़ गई। उन्‍होंने पीड़ि‍त परिवारों के के प्रति संवेदना व्‍यक्‍त की है और राज्‍य सरकार की ओर से हर संभव मदद का आश्वासन दिया है। 

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

सुरक्षा बलों का नक्सलियों के खिलाफ बड़ा अभियान, 5 हजार जवानों ने बॉर्डर पर 300 नक्सलियों को घेरा

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ निर्णायक लड़ाई चल रही है, ऐसा लग रहा है । यहां छत्तीसगढ़-तेलंगाना-महाराष्ट्र सीमा पर पिछले...
spot_img

Latest Stories

राम से हनुमान तक कंफर्म हुई Ramayana की पूरी कास्ट, जानिए कौन निभाएगा किसका रोल?

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नितेश तिवारी (Nitesh Tiwari) की...

रूहानी नाम का मतलब- Ruhaani Name Meaning

Meaning of Ruhaani /रूहानी नाम का मतलब: Spiritual/ आध्यात्मिक Origin...

जिम जाने वालों के लिए ये फल है खास, इसमें होता है जादा प्रोटीन

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में सेहतमंद...

Asansol Dakshin Assembly Election 2026: इस सीट पर किसकी जीत? जानिए क्यों अहम है आसनसोल दक्षिण सीट?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। आसनसोल दक्षिण विधानसभा सीट West Bengal...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵