back to top
23.1 C
New Delhi
Sunday, March 29, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अनंतनाग आतंकी हमले में सर्वोच्च बलिदान देने वाले कर्नल मनप्रीत सिंह पंचतत्व में विलीन

कर्नल सिंह को जब शांतिपूर्ण जगह पर तैनाती देने की बात कही गई , तो उन्होंने तुरंत मना कर दिया.....

चंडीगढ़, (हि.स.)। अनंतनाग में दो दिन पहले आतंकियों के साथ हुई मुठभेड़ में अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले कर्नल मनप्रीत सिंह का पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया। पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने गांव भड़ौजियां पहुंचकर बलिदानी को श्रद्धांजलि दी।

अनंतनाग में आतंकियों के साथ मुठभेड़ में अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले कर्नल मनप्रीत सिंह न्यू चंडीगढ़ के गांव भड़ौजियां के थे। मनप्रीत का शव शुक्रवार सुबह चंडी मंदिर स्थित सेना की पश्चिमी कमान के मुख्यालय पहुंचा। यहां सैन्य अधिकारियों के श्रद्धांजलि देने के बाद शव को पैतृक गांव भड़ौजियां ले जाया गया। गांव में मनप्रीत का शव पहुंचने पर सडक़ के दोनों तरफ बड़ी संख्या में लोग एकत्र हुए और उनके अंतिम दर्शन के लिए बेताव दिखे। पार्थिव देह घर पहुंचने पर लोगों ने फूल बरसाए। कर्नल मनप्रीत की पत्नी उनके ताबूत पर सिर रखे रोती दिखी। कर्नल की अंतिम यात्रा वाले रास्ते को गांववालों ने खुद साफ किया। पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित भी गांव भड़ौजियां पहुंचे और बलिदानी के पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि देकर श्रद्धांजलि दी। मनप्रीत सिंह के सात साल के बेटे कबीर ने सेना की वर्दी पहनकर पिता के पार्थिव शरीर को मुखाग्नि दी। आखिरी बार उसने अपने पिता को जय हिंद कहकर विदाई दी।

Advertisementspot_img

Also Read:

सरकार पर आगबबूला दिखे तेजस्वी यादव, विधानसभा में बोले – “अपराधियों को पूरा विश्वास, ये सरकार कुछ नहीं कर सकती”

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार विधानसभा में गुरुवार, 5 फरवरी 2026 को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने एनडीए सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा...
spot_img

Latest Stories

हेयर फॉल से हो रही हैं परेशान, बस हफ्ते में 2 बार करें ये काम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हेयर फॉल (बाल झड़ना) आजकल...

Vastu Tips: आज कामदा एकादशी पर करें ये वास्तु उपाय, बदल जायेगा भाग्य

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में एकादशी तिथि...

Astro Today 29 March 2026: वृषभ राशि- शेयर बाजार से फायदा होगा, आपके खर्च भी बढ़ेंगे

धन लाभ: शेयर बाज़ारसे अच्छा रिटर्न प्राप्त होगा,...

Astro Today 29 March 2026: तुला राशि- इनकम के सोर्स मिल सकते हैं, लाभ भी हो सकता

धन लाभ: एक्स्ट्रा इनकम के सोर्स मिल सकते...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵