back to top
26.1 C
New Delhi
Sunday, April 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

एनआईए की पंजाब में बड़ी कार्रवाई, खालिस्तानी आतंकी पन्नू की चंडीगढ़-अमृतसर में संपत्ति हुई जब्त

राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने शनिवार को पंजाब में बड़ी कार्यवाही करते हुए , आतंकी पन्नू की अमृतसर व चंडीगढ़ की संपत्ति को जब्त कर लिया।

चंडीगढ़, (हि.स.)। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने शनिवार को पंजाब में बड़ी कार्रवाई करते हुए खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू की चंडीगढ़ व अमृतसर में मौजूद संपत्ति को जब्त कर लिया है। एनआईए ने इन संपत्तियों को सील करते हुए अपना बोर्ड लगा दिया है। भारत सरकार ने 2019 में आतंकी गतिविधियां चलाने के आरोप में गैरकानूनी गतिविधि रोकथाम अधिनियम (यूएपीए) के तहत पन्नू के संगठन पर बैन लगाया था।

पन्नू प्रतिबंधित संगठन सिख फॉर जस्टिस का मुखिया है। वह कनाडा और दूसरे देशों से लगातार भारत विरोधी बातें करता रहता है। हाल ही में कनाडा-भारत विवाद में उसने कनाडा में रहने वाले हिंदुओं को भी धमकी दी थी।

एनआईए ने शनिवार को अमृतसर के गांव खानकोट में पन्नू की 46 कनाल की प्रॉपर्टी जब्त की है। खानकोट पन्नू का पैतृक गांव है। यह कृषि भूमि है। वहीं चंडीगढ़ के सेक्टर 15 में पन्नू का घर है। पहले 2020 में इन्हें अटैच किया गया था। अब एनआईए ने इन्हें जब्त कर लिया है। अब इस संपत्ति की मालिक सरकार बन गई है।

Advertisementspot_img

Also Read:

Chandigarh Blast: चंडीगढ़ में पंजाब BJP ऑफिस के बाहर धमाका, पूरे शहर में हाई अलर्ट जारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। चंडीगढ़ में पंजाब बीजेपी दफ्तर के बाहर एक धमाके (Chandigarh Blast) की आवाज सुनाई दी है। जिसके बाद बाहर खड़ी गाड़ियों...
spot_img

Latest Stories

SRH vs LSG: हेड-टू-हेड में किसका दबदबा? आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में...

Company Secretary क्या होता है? जानें कैसे बनाएं इस फील्ड में करियर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। यह बात स्वभाविक है कि आज...

Kolkata Port सीट पर कड़ा मुकाबला: TMC, BJP, कांग्रेस और वाम के बीच चौतरफा लड़ाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में कोलकाता...

रविवार का व्रत क्यों होता हैं खास, जानिए महत्त्व और व्रत विधि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रविवार का दिन सूर्य देव...

चेहरे पर पड़े चेचक के दाग से हैं परेशान, अब घर पर ही कर सकेंगी इसका इलाज

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में हर...

Ravivar Mantra: रविवार को इस प्रकार करें सूर्य देव की पूजा अर्चना, इन मंत्रों का भी करें जाप

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सूर्य भगवान की पूजा अर्चना...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵