back to top
15.1 C
New Delhi
Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Chandigarh: पंजाब में किसान-मजदूर संगठनों के रेल रोको आंदोलन का दूसरा दिन, 80 ट्रेनें रद्द, 100 का रूट बदला

Punjab and Haryana Train Cancel: पंजाब में किसान-मजदूर संगठनों का रेल रोको आंदोलन के दूसरे दिन 19 जत्थेबंदियों ने 17 जगह ट्रैक जाम कर दिया है। चक्का जाम होने से हजारों यात्री स्टेशनों में फंस गए हैं।

चंडीगढ़, रफ्तार डेस्क (हि.स.)। पंजाब में किसान-मजदूर संगठनों का रेल रोको आंदोलन शुक्रवार को दूसरे दिन में प्रवेश कर गया। 19 जत्थेबंदियों ने 17 जगह ट्रैक जाम कर दिया है। ट्रेनों का चक्का जाम होने से हजारों यात्री पंजाब के रेलवे स्टेशनों में फंस गए हैं। गुरुवार को 60 ट्रेनें प्रभावित हुई थीं। आज 80 से अधिक ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। 100 से अधिक का रूट बदला गया है।

आंदोलन 30 सितंबर तक रहेगा जारी

किसान-मजदूर मोगा रेलवे स्टेशन, अजीतवाल व डगरू, होशियारपुर, गुरदासपुर व डेरा बाबा नानक, जालंधर कैंट, तरनतारन, संगरूर के सुनाम, पटियाला के नाभा, फिरोजपुर के बसती टैंकां वाली व मल्लांवाला, बठिंडा के रामपुरा फूल, अमृतसर के देवीदासपुरा व मजीठा, फाजिल्का, मलेरकोटला के अहमदगढ़ में ट्रैक पर जमा हैं। यह आंदोलन 30 सितंबर तक जारी रहेगा।

रेल यातायात ठप

इस वजह से दिल्ली से अमृतसर, पठानकोट से अमृतसर और पंजाब से चंडीगढ़, जालंधर, लुधियाना से मोगा, फिरोजपुर, फाजिल्का आदि में रेल यातायात ठप है। किसानों का कहना है कि बाढ़ और बरसात से फसलों को भारी नुकसान हुआ है। इसलिए कम से कम प्रति एकड़ 50 हजार रुपये मुआवजा किसानों को दिया जाए। केंद्र बाढ़ से हुए नुकसान की भरपाई के लिए 50 हजार करोड़ रुपये पंजाब को दे।

इन ट्रेनों ने बदले अपने रूट

अमृतसर-नई दिल्ली शताब्दी को आज लुधियाना से चलाया गया, जबकि अमृतसर नंदेड़ सच्चखंड एक्सप्रेस को अंबाला से चलाया गया। इसी प्रकार शान-ए-पंजाब को लुधियाना से रवाना किया गया। अमृतसर-नई दिल्ली सुपरफास्ट को रद्द कर दिया गया है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें :- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

बिहार-हरियाणा राज्यसभा चुनाव नतीजों के बाद सियासी बयानबाजी तेज, जानिए तेजस्वी-चिराग से लेकर भूपेंद्र हुड्डा तक किसने क्या कहा?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार और हरियाणा में राज्यसभा चुनाव के नतीजे सामने आने के बाद सियासत गरमा गई है। सोमवार (16 मार्च) को हुए...
spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵