भाजपा से चंडीगढ़ के मेयर मनोज सोनकर ने SC में सुनवाई से पहले दिया इस्तीफा, AAP के 3 पार्षद BJP में शामिल

Chandigarh Mayor Chunav: मेयर चुनाव में गड़बड़ी के मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई से ठीक एक दिन पहले भाजपा नेता मनोज सोनकर ने रविवार की शाम को चंडीगढ़ मेयर के पद से इस्तीफा दे दिया।
 Manoj Sonkar
Manoj Sonkarraftaar.in

चंडीगढ़ रफ्तार डेस्क। मेयर चुनाव में गड़बड़ी के मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई से ठीक एक दिन पहले भाजपा नेता मनोज सोनकर ने रविवार की शाम को चंडीगढ़ मेयर के पद से इस्तीफा दे दिया। वह आम आदमी पार्टी के नेता कुलदीप कुमार को 30 जनवरी को हराकर चुनाव जीते थे।

AAP और कांग्रेस के 8 मत अवैध भी घोषित कर दिए गए थे

आम आदमी पार्टी सहित विपक्षी दलों ने इस मेयर चुनाव में छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी। जिसकी सुनवाई से एक दिन पहले ही चंडीगढ़ मेयर ने इस्तीफा दे दिया है। इस चुनाव में भाजपा को 16 वोट मिले थे। वहीं कांग्रेस और आप के गठबंधन को 12 वोट ही मिल पाये थे। AAP और कांग्रेस के 8 मत अवैध भी घोषित कर दिए गए थे। जिसका कांग्रेस और आप ने जोरदार विरोध किया था। ताजा खबर के अनुसार आप पार्टी के 3 पार्षद भाजपा में शामिल हो गए हैं, जो कि विपक्ष के लिए एक बड़ा झटका है।

यह दोनों ही दलों के गठबंधन के लिए बड़ा झटका है

आप के 3 पार्षदों के भाजपा में शामिल होने से कांग्रेस और आप दोनों के लिए मुश्किलें बढ़ गयी है। यह दोनों ही दलों के गठबंधन के लिए बड़ा झटका है। अब भाजपा समर्थक पार्षदों की संख्या 16 से बढ़कर 19 हो गयी है। चंडीगढ़ के सांसद को भी इस मेयर चुनाव में वोट डालने का अधिकार प्राप्त है और एक सीट एसडी के पास है, इन दोनों दोनों सीटों को मिलाकर भाजपा के पास 16 वोट थे, जो कि आप पार्टी के 3 पार्षदों के भाजपा के पाले में आ जाने से अब 19 हो गयी है।

मुख्य न्यायधीश ने कहा कि इस अधिकारी पर कार्रवाही होनी चाहिए

मेयर चुनाव को लेकर मामला सुप्रीम कोर्ट में भी चल रहा है, जहां सुनवाई के दौरान रिटर्निंग अफसर को कड़ी फटकार लगाई गयी थी। मुख्य न्यायधीश डी वाई चंद्रचूड़ ने कहा था कि रिटर्निंग अफसर ने जो कृत्य किया है वो लोकतंत्र की हत्या जैसा है। उन्होंने कहा कि वीडियो में उसे कैमरे में देखते हुए बैलेट पेपर को खराब करते हुए देखा जा सकता है। मुख्य न्यायधीश ने कहा कि इस अधिकारी पर कार्रवाही होनी चाहिए।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in