Chandigarh Rape Case: 60 साल की महिला के साथ दरिंदगी, विरोध करने पर की पिटाई; जंगल में मरा समझकर भागे आरोपी

Chandigarh Rape Case: महिला साकेत्री मंदिर की ओर पैदल जा रही थीं उसी वक्त कैंबवाला के पास एक ऑटो आकर उनके पास रुका जिसमें दो लोग सवार थे। महिला को आटो से ले जाकर जंगल में दरिंदगी की गई।
Chandigarh Rape Case
Chandigarh Rape Case

चंडीगढ़, रफ्तार न्यूज डेस्क। चंडीगढ़ शहर से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां एक ऑटो चालक और उसके सहयोगी ने 60 वर्षीय महिला जो मंदिर जा रही थी उसको अपने ऑटो में अगवा कर लिया और महिला के साथ गैंग रैप किया। रेप के बाद दोनों ने महिला को कैंबवाला के पास जंगल में ले जाकर बुरी तरह पीटा और मरा हुआ समझकर छोड़कर भाग गए। पुलिस के मुताबिक यह खौफनाक घटना सोमवार को दोपहर में घटित हुई, पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है।

खबरों के अनुसार महिला साकेत्री मंदिर की ओर पैदल जा रही थीं उसी वक्त कैंबवाला के पास एक ऑटो आकर उनके पास रुका जिसमें दो लोग सवार थे। ऑटो चालक ने महिला से कहा कि वे उन्हें छोड़ देंगे, ऑटो चालक ने उन्हें कहा कि वे भी मंदिर की ओर जा रहे हैं। सेक्टर 3 पुलिस थाने में दर्ज शिकायत के अनुसार महिला बहुत इच्छुक न होने के बाद भी आटो में बैठ गईं।

मरा समझकर भागे आरोपी

दर्ज शिकायत के मुताबिक ऑटो चालक किसी अन्य धार्मिक स्थल पर ले गया और महिला से कहा कि आपका मंदिर आ गया है। जब महिला ने कहा कि ये वो जगह नहीं है जहां मुझे जाना था, तब आरोपी महिला को नजदीक के जंगल में ले गए और उनका यौन उत्पीड़न किया। जब महिला ने इसका विरोध किया तो दोनों आरोपियों ने महिला की पिटाई की और फिर बारी-बारी से महिला के साथ रेप किया। चोटो के कारण महिला बेहोश हो गई, दोनों आरोपी यह सोचकर भाग गए कि महिला मर गईं।

पुलिस जांच में जुटी

लगभग 7-8 घंटों बाद जब महिला को होश आया तो वह किसी तरह देर रात तक अपने घर पहुंचीं। महिला ने अपने साथ हुई घटना परिवार के सदस्यों को बताई, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पीसीआर वाहन से उन्हें सेक्टर 16 स्थित सरकारी अस्पताल ले जाया गया। मेडिकल जांच में महिला के साथ यौन उत्पीड़न की पुष्टि हुई। पुलिस ने आईपीसी की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और जांच में जुट गई है।

Chandigarh Rape Case
Rajasthan Crime News: हैवानियत की सारी हदें पार! बहू को 'डायन' बताकर गर्म सलाखों से दागा; बाल भी काटे

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in