back to top
21.1 C
New Delhi
Thursday, March 12, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

किशनगंज में बूढ़ी काली मंदिर सहित विभिन्न मंदिरों में अमावस्या पर हुई पूजा

बिहार के किशनगंज में बूढ़ी काली मंदिर समेत अन्य विभिन्न मंदिरों में अमावस्या पर पूजा की गई,पूजा को लेकर मंदिर में आने वाले श्रद्धालु उत्साहित थे।

किशनगंज,एजेंसी। लाइन मोहल्ला स्थित बूढ़ी काली मंदिर व रुईधाशा वार्ड सं०-24 स्थित कालितला मंदिर सहित विभिन्न मंदिरों में सोमवार को सोमवती अमावस्या पूजा की गई। बूढ़ी काली में मंदिर के पुरोहित मलय मुखर्जी के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मां काली की पूजा अर्चना की गई। पूजा को लेकर मंदिर में आने वाले श्रद्धालु उत्साहित थे। सुबह से ही भक्त मंदिर पहुंच रहे थे। भक्तों का उत्साह कम नहीं था। भक्त बढ़ चढ़ कर पूजा में शामिल हुए थें। मंदिर में मां काली की पूजा की गई। पूजा के दौरान पुष्पांजलि भी दी गई।

कमिटी के मनोज मजूमदार व साधन दास ने बताया कि प्रत्येक माह के दूसरे या अंतिम सप्ताह में अमावस्या पूजा आयोजित की जाती है। अमावस्या पूजा धूमधाम से की जाती है। पूजा के बाद भक्तों के बीच खिचड़ी महाप्रसाद का वितरण किया गया। पूजा में भक्त अमित दास, साधन दास, निखिल पाल, कल्याण बोस, समर कुमार, नवजीत मित्रा, अनिर्बान दास, बसंत रॉय, सुदीप्ता मुखर्जी आदि मौजूद थें। वही रुईधाशा कालितला मंदिर में पुरोहित प्रणव चक्रवर्ती के द्वारा मां काली की पूजा अर्चना की गई। इसके अलावे डुमरिया व रोलबाग में भी सोमवती अमावस्या पूजा की गई।

Advertisementspot_img

Also Read:

हिजाब विवाद के बाद डॉ. नुसरत परवीन ने 23 दिन बाद ज्वाइन कर ली नौकरी, पटना सदर पीएचसी में तैनात

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । आयुष चिकित्सक डॉ. नुसरत परवीन ने 23 दिन की प्रतीक्षा के बाद आखिरकार अपनी नौकरी ज्वाइन कर दी...
spot_img

Latest Stories

बालों ने कर दिया है परेशान, तो घर पर बनाए इन चीजों से सिरम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बाल औरत की खूबसूरती का...

Vastu Tips: आज गुरुवार के दिन करें ये उपाय, किस्मत का खुल जाएगा बंद ताला

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज गुरुवार का दिन बहुत...