back to top
26.1 C
New Delhi
Thursday, March 26, 2026

Shortcode Working ✅

[pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कर्ण की भूमि पर बिहार प्रदेश की कार्यसमिति बैठक होना भाजपा महिला मोर्चा के लिए सौभाग्य की बात : लाजवंती झा

कर्ण की भूमि पर बिहार प्रदेश की कार्यसमिति की बैठक होना भाजपा महिला मोर्चा के लिए सौभाग्य की बात है । बिहार के महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं में इस बैठक के लिए काफी उत्साह है ।

भागलपुर, एजेंसी। दानवीर कर्ण की पावन भूमि अंग प्रदेश भागलपुर में बिहार प्रदेश की कार्यसमिति बैठक होना महिला मोर्चा के लिए सौभाग्य की बात है। बिहार के महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं में इस बैठक के लिए काफी उत्साह है और सभी आश्वस्त हैं कि यह बैठक ऐतिहासिक होगी।उक्त बातें भागलपुर के होटल में पत्रकार वार्ता के दौरान शुक्रवार को महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष लाजवंती झा ने कही।

टीम बिहार प्रदेश इकाई का हृदय से स्वागत
उन्होंने कहा कि भागलपुर मेरा भी जन्म स्थल है। इसलिए यह स्थान हमारे लिए भी व्यक्तिगत तौर पर आनंददायक और स्थानीय होने का एहसास दिलाता है। भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्वेता सिंह के कार्य से प्रदेश महिला मोर्चा अवगत है। इसलिए हम सभी ने भागलपुर को चुना। वहीं मोर्चा के जिला अध्यक्ष श्वेता सिंह ने कहा कि भागलपुर महिला मोर्चा की टीम बिहार प्रदेश इकाई का हृदय से स्वागत करने को तैयार है।

सुशील चौधरी आदि सत्र संचालन करेंगे
भागलपुर के कार्यकर्ताओं पर विश्वास करने के लिए प्रदेश अध्यक्ष का आभार। हम उनके विश्वास पर खरे उतरेंगे। प्रदेश कार्यसमिति बैठक में अभी तक क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र नाथ, प्रदेश संगठन महामंत्री भिखूभाई दलसानिया, प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल, नेता प्रतिपक्ष विधान परिषद सम्राट चौधरी, राज्यसभा सांसद प्रो राकेश सिन्हा, शंभू शरण पटेल, इंदु गोस्वामी, नीतीश मिश्रा, सुशील चौधरी आदि सत्र संचालन के लिए आ रहे हैं।

महिला मोर्चा की टीम पूरी तन्मयता से लगी है
कार्यक्रम की तैयारी के निमित्त भागलपुर महिला मोर्चा की टीम पूरी तन्मयता से लगी हुई है। इसके लिए हॉडिंग, बैनर, कट आउट, झंडा लगना शुरु हो गया है। वहीं पार्टी के जिला उपाध्यक्ष संतोष कुमार और डॉ रोशन सिंह ने कहा कि बिहार भाजपा की मातृशक्ति का सेवा करने का अवसर भागलपुर को पहली बार मिला है।

भाजपा की भी है जिम्मेदारी
यह कार्यक्रम की सफलता की जिम्मेदारी सिर्फ महिला मोर्चा की नहीं बल्कि पूरी भाजपा की है। हम सभी भाइयों का कर्तव्य है कि भागलपुर के मातृशक्ति को सहयोग कर कार्यक्रम को ऐतिहासिक स्वरूप प्रदान करें। प्रेस वार्ता के दौरान प्रदेश अध्यक्ष लाजवंती झा के साथ महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्वेता सिंह, भाजपा जिला उपाध्यक्ष संतोष कुमार, डॉ रोशन सिंह, राज किशोर गुप्ता, माला सिंह अनामिका ठाकुर कुंदन कुमारी, बबीता मिश्रा, प्रेमलता शर्मा, पिंकी बागोरिया, प्रीति प्रसाद, रूबी दास आदि उपस्थित थीं।

Advertisementspot_img

Also Read:

हिजाब विवाद के बाद डॉ. नुसरत परवीन ने 23 दिन बाद ज्वाइन कर ली नौकरी, पटना सदर पीएचसी में तैनात

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । आयुष चिकित्सक डॉ. नुसरत परवीन ने 23 दिन की प्रतीक्षा के बाद आखिरकार अपनी नौकरी ज्वाइन कर दी...
spot_img

Latest Stories

सोमेश्वर नाम का मतलब-Someshwar Name Meaning

सोमेश्वर नाम का मतलब – Someshwar Name Meaning: Lord...

Ananya Panday की ‘कॉल मी बे’ रही हिट, अब सीजन 2 में जानिए क्या होगा खास

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अनन्या पांडे (Ananya Panday) की...

Professor of Practice: बिना Ph.D और NET के बन सकते हैं प्रोफेसर, बस ये शर्तें करनी होंगी पूरी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उच्च शिक्षा के क्षेत्र में बदलाव...

सृष्टि के निर्माता हैं भगवान ब्रह्मा, जानें उनके मंदिर, भक्त और शक्ति के बारे में

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदू शास्त्रों में भगवान ब्रह्म...

Ramnavmi Holiday: रामनवमी को लेकर योगी सरकार का बड़ा फैसला, 26 और 27 मार्च को रहेगी छुट्टी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश सरकार ने रामनवमी के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵