सबका साथ, सबका विश्वास और सबका विकास को समर्पित है एनडीए: नित्यानंद

सबका साथ, सबका विश्वास और सबका विकास को समर्पित है एनडीए: नित्यानंद
सबका साथ, सबका विश्वास और सबका विकास को समर्पित है एनडीए: नित्यानंद

बक्सर, 15 अक्टूबर (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि सबका साथ सबका विश्वास और सबका विकास के मूल मंत्र पर काम करने के लिए एनडीए गठबंधन ने जो संकल्प लिया है वह कभी टूट नहीं सकता। पूर्व में केंद्र और राज्य सरकारें इसी सूत्र पर काम करते आई हैं। जनता को भी अब ये बाते पसंद आने लगी है। क्योंकि जनता समझ चुकी है कि एनडीए की सरकार सिर्फ वादा ही नहीं करती, बल्कि निभाना भी जानती है। उन्होंने कहा हिक सूबे की निवर्तमान सरकार को जनता ने विकास की कसौटी पर खरा पाया है। कारण है कि अनवरत पन्द्रह वर्षों से इस सरकार को जनता का भरपूर समर्थन मिलता आया है। केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने गुरुवार की दोपहर बक्सर विधानसभा स्थित महदह हाईस्कूल के प्रांगण में एक चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि समय की कसौटी पर परखने के बाद इस बार के विधानसभा चुनाव में भी जनता पूर्ण बहुमत से नीतीश कुमार के नेतृत्व में पुनः एनडीए की सरकार बनवाने का मन बना चुकी है। जनता का विश्वास है कि केंद्र में मोदी सरकार और राज्य में नीतीश सरकार के कामकाज का उन्हें भरपूर सिला मिलने जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह दीगर बात है कि महागठबंधन दलों के नेता इस भ्रम में हैं कि वे हमें चुनौती दे रहे हैं, पर बिहार के किसी भी विधानसभा क्षेत्र में उनकी चुनौती धरी की धरी रह जायेगी। यह हम नहीं सूबे की जनता का विश्वास बोल रहा है। अपने संबोधन के दौरान केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री ने एनडीए की तरफ से भाजपा प्रत्याशी परशुराम चतुर्वेदी को अपना मत देकर विजयी बनाने का वचन स्थानीय जनता से लिया। उन्होंने विकास के पैमाने पर बक्सर को तेजी से आगे ले जाने का भरोसा भी दिया। इस मौके पर एनडीए दल से जुड़े नेताओं समेत भारी संख्या में भाजपा के नेता और लोगों की उपस्थिति थी। हिन्दुस्थान समाचार /अजय मिश्रा/हिमांशु शेखर /विभाकर-hindusthansamachar.in

Raftaar | रफ्तार
raftaar.in