लड़की बोलती रही प्लीज मुझे छोड़ दीजिए, मनचले फिर भी नहीं माने, करते रहे...

ये घटना गया के मगध मेडिकल थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो वायरल है, जिसमें कई लड़के एक लड़की के साथ छेड़छाड़ करते हैं।
बिहार के गया से एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है
बिहार के गया से एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज डेस्क। बिहार के गया से एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। जिसमें कुछ लड़के एक लड़की के साथ अश्लील हरकत करते हुए नजर आ रहे हैं। खबरों के मुताबिक, बताया जा रहा है कि लड़की और उसका बॉयफ्रेंड खेत में साथ में बैठे थे, तभी वहां पर चार-पांच मनचले लड़के आते हैं और लड़की के साथ जबरदस्ती छेड़खानी करने लगते हैं। वायरल वीडियो में देखा गया कि लड़की उनके सामने गिड़गिड़ाती है कि प्लीज मुझे छोड़ दीजिए लेकिन वो उसके साथ लगातार जबदस्ती करते रहते हैं।

प्लीज मुझे छोड़ दीजिए, लेकिन वो लगातार उसके साथ करते रहे छेड़छाड़

ये घटना गया के मगध मेडिकल थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो वायरल है, जिसमें कई लड़के एक लड़की के साथ छेड़छाड़ करते हैं। बेचारी लड़की कहती रही प्लीज मुझे छोड़ दीजिए, लेकिन वो लगातार उसके साथ छेड़छाड़ करते रहते हैं। इतना ही नहीं इन मनचलों ने लड़की के बॉयफ्रेंड के साथ भी हाथापाई की जब उसने बचाने की कोशिश की। ये आवारा मनचले लड़के लड़की के ऊपर किसी गिद्ध की तरह टूट पड़ते हैं और उसका पर्स और अन्य सामान भी छीन लेते हैं। बेखौफ ये लड़के इस घटना का वीडियो बनाते हैं और उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया।

पुलिस कर रही है कार्रवाई

सोशल मीडिया वायरल वीडियो में लोगों ने इन लड़कों के खिलाफ पुलिस से जल्द से जल्द कार्रवाई करने के लिए कहा। बहरहाल, ये घटना पुलिस के संज्ञान में आ गई है, पुलिस इस मामले में कार्रवाई कर रही है।

दिल्ली में बॉयफ्रेंड ने की थी लड़की की दर्दनाक हत्या

बता दें कि अभी दो दिन पहले दिल्ली के शाहबाद डेरी इलाके में एक लड़की के कथित बॉयफ्रेंड ने उसकी दर्दनाक रूप से हत्या कर दी थी। लड़के ने किसी विवाद को लेकर 16 बार चाकू से वार कर उसकी बेहरमी से जान ले ली। पुलिस ने इस घटना को फौरन संज्ञान में लेकर आरोपी शख्स को यूपी के बुलंदशहर से गिरफ्तार कर लिया था और उसके खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई कर रही है।

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in