राशन कार्डधारियों को गुणवत्तापूर्ण सामग्री देना सरकार की जवाबदेही : त्रिपाठी
राशन कार्डधारियों को गुणवत्तापूर्ण सामग्री देना सरकार की जवाबदेही : त्रिपाठी

राशन कार्डधारियों को गुणवत्तापूर्ण सामग्री देना सरकार की जवाबदेही : त्रिपाठी

पटना, 19 दिसम्बर (हि.स.)। हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) के मीडिया प्रभारी सह प्रदेश प्रवक्ता अमरेंद्र कुमार त्रिपाठी ने कहा कि हम सरकार से हर एक राशन कार्डधारियों को गुणवत्तापूर्ण राशन मिले यह सरकार की जवाबदेही है। जरूरत पड़े तो इसके लिए सरकारी स्तर पर विशेष अभियान चलाने और दुकानों से मिल रही सामग्रियों की जांच हो। इसके लिए विशेष टीम का गठन किया जाए। टीम की जवाबदेही सुनिश्चित हो कि गरीबों को गुणवत्तापूर्ण अनाज दुकान से उन्हें प्राप्त हो रहा है कि नहीं। उन्होंने कहा कि राशन कार्ड का लाभ ज्यादातर गरीबों को मिले और सस्ता के साथ ही गुणवत्तापूर्ण राशन उपलब्ध कराना सरकार का लक्ष्य है। हिन्दुस्थान समाचार/राजीव-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in