बिहार
भाजपा के भीष्म पितामह कैलाशपति मिश्र को किया गया याद
गया, 03 नवम्बर (हि.स.)। जनसंघ से भाजपा को बुलंदियों की ऊंचाई पर पहुंचाने में अहम भूमिका निभाने वाले कैलाशपति मिश्र को मंगलवार को पार्टी के नेताओं ने याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। भाजपा जिला कार्यालय में कैलाशपति मिश्र को उनकी आठवीं पुण्यतिथि पर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए नेताओं ने उनकी संगठन क्षमता को याद किया।कई वक्ताओं ने बताया कि कैलाश पति मिश्रा ऐसे नेता थे। जिन्हें कार्यकर्ताओं का भरपूर सम्मान मिला। गुजरात के राज्यपाल रहते हुए भी अपनी सादगी का परिचय दिया था। उनकी नजरों में कोई भी पार्टी कार्यकर्ता या नेता बड़ा या छोटा नहीं था। हिन्दुस्थान समाचार/पंकज/ चंदा-hindusthansamachar.in