भाजपा कार्यकर्ताओं ने लिया एक भारत श्रेष्ठ भारत निर्माण का संकल्प
भाजपा कार्यकर्ताओं ने लिया एक भारत श्रेष्ठ भारत निर्माण का संकल्प

भाजपा कार्यकर्ताओं ने लिया एक भारत श्रेष्ठ भारत निर्माण का संकल्प

बेगूसराय, 25 दिसम्बर (हि.स.)।पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के मौके पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं जिला कार्यालय समेत विभिन्न जगहों पर उन्हें श्रद्धापूर्वक याद किया। मौके पर केंद्रीय मंत्री सह बेगूसराय सांसद गिरिराज सिंह, बेगूसराय विधायक कुंदन कुमार एवं भाजपा जिलाध्यक्ष राज किशोर सिंह ने सुशासन दिवस के रूप में मनाते हुए उनके व्यक्तित्व को स्मरण किया एवं आने वाले दिनों में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ उनके द्वारा दिखाए गए रास्ते पर चलकर एक भारत श्रेष्ठ भारत के निर्माण में अपने महत्वपूर्ण योगदान को सुनिश्चित करने का संकल्प दोहराया। भाजपा कार्यालय के अलावा जिले में एक दर्जन से अधिक जगहों पर जयंती समारोह प्रेरणादायक उत्सव के रूप में मनाते हुए भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि राष्ट्रहित में वर्तमान सरकार द्वारा लिए जा रहे हैं फैसलों को विपक्ष के लाख दुष्प्रचारों के बावजूद भी जन-जन तक पहुंचाकर उन्हें उन जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने का काम करेंगे। उनके समग्र विकास के प्रति संकल्पित होकर उनके सामाजिक एवं आर्थिक उत्थान के लिए निरंतर प्रयासरत रहने के संकल्प को भी दोहराया। मौके पर जिला उपाध्यक्ष कुंदन भारती, अनिल प्रसाद सिंह, बलराम प्रसाद सिंह, मृत्युंजय कुमार वीरेश, वरिष्ठ नेता अमरेन्द्र कुमार अमर, नगर मंडल अध्यक्ष रूपेश गौतम, जिला कोषाध्यक्ष रामकल्याण सिंह, जिला मीडिया प्रभारी सुमित सन्नी एवं जिला मंत्री राकेश पांडेय समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे। हिन्दुस्थान समाचार/सुरेन्द्र-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in