पीएम मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा भाजपा का अश्वमेध घोड़ा: मंगल पाण्डेय
पीएम मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा भाजपा का अश्वमेध घोड़ा: मंगल पाण्डेय

पीएम मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा भाजपा का अश्वमेध घोड़ा: मंगल पाण्डेय

आरा,20 दिसम्बर(हि. स)।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी निरंतर आगे बढ़ रही है और शून्य से लेकर शिखर पर पहुंची भाजपा अब लोकसभा चुनाव में 400 सीटों पर विजय की तरफ बढ़ रही है।यही वजह है कि कांग्रेस अब खालिस्तान की मांग करने वाले भिंडरवाला और टुकड़े टुकड़े गैंग को साथ लेकर किसानों के आंदोलन के नाम पर देश को अस्थिर करने के प्रयासों में जुट गई है। ये बातें बिहार के स्वास्थ्य और पथ निर्माण मंत्री मंगल पाण्डेय ने भोजपुर जिले के बड़हरा और आरा विधानसभा क्षेत्रों में रविवार को आयोजित किसान चौपाल को संबोधित करते हुए कही।उन्होंने कहा कि किसानों के नाम पर देश द्रोही आंदोलन चला रहे हैं।भिंडरवाला का फोटो और खालिस्तान के समर्थन में नारे लग रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता कांग्रेस और विपक्ष की तमाम कोशिशों को ध्वस्त कर देंगे जो भाजपा के खिलाफ माहौल बनाने के लिए हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसानों के हित मे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बड़े कदम उठाए हैं और नए कानून बनाए हैं।नया कृषि कानून किसानों को उनकी आय का स्रोत बढ़ाएगा,बंधनो से आजादी दिलाएगा और मंडियों की सीमाएं बढ़ाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस,वामपंथी और टुकड़े टुकड़े गैंग मिलकर पीएम मोदी के हर उस निर्णय का विरोध करने में जुटा है जिससे देश के प्रगति और विकास का कारवां आगे बढ़ रहा है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने ऐसी ताकतों के विरोध और साजिश का मुंहतोड़ जवाब देने की ठान ली है और अब विपक्ष के मंसूबो पर पानी फिर जाएगा।हम जल्द ही बंगाल में भी कमल खिलाएंगे। इस किसान चौपाल को संबोधित करते हुए बिहार सरकार के कृषि,सहकारिता और गन्ना उद्योग मंत्री अमरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि किसान आंदोलन कृषि आधारित राज्यो में नही चल रहे बल्कि दिल्ली के बॉर्डर पर चल रहे हैं। इस आंदोलन में किसान नही है बल्कि देश विरोधी लोग हैं जिन्हें विदेशों से पीएम मोदी के खिलाफ माहौल बनाने के लिए धन भेजा जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं के दम पर पीएम मोदी का कारवां निरंतर आगे बढ़ता रहेगा।कार्यकर्ताओ के बदौलत ही हमने बिहार जीता है और कार्यकर्ताओं के बदौलत ही बिहार की सरकार को दो दो डिप्टी सीएम मिले हैं,विधानसभा के अध्यक्ष मिले हैं। उन्होंने कहा कि देश की मोदी सरकार किसानों की सरकार है।पीएम मोदी ने किसानों के खाते में किसान सम्मान निधि योजना के माध्यम से 6-6 हजार रुपये दिए हैं ताकि उन्हें सिंचाई और फसल उपजाने में आर्थिक कठिनाइयों से न जूझना पड़े। किसान चौपाल में आये हुए किसानों और भाजपा कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए भाजपा के जिलाध्यक्ष डॉ. प्रेम रंजन चतुर्वेदी ने कहा कि विस क्षेत्र के 12 पंचायत और 45 विधानसभा क्षेत्रों में बूथ स्तर पर गठित सप्तर्षि के प्रभारियों और सह प्रभारियों ने कांग्रेस,वामपंथी और विपक्ष की साजिशों को नाकाम करने का बेड़ा उठा लिया है।विपक्ष की सारी साजिशें भाजपा के कार्यकर्ता नाकाम कर देंगे। आरा की मेयर रूबी तिवारी भी किसान चौपाल के मंच पर शामिल हुई। हिन्दुस्थान समाचार/सुरेन्द्र/चंदा-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in