पराक्रम दिवस के रुप में मनाया जाएगा सुभाष चंद्र बोस का जन्मदिन जीवेश मिश्रा ने किया स्वागत
पराक्रम दिवस के रुप में मनाया जाएगा सुभाष चंद्र बोस का जन्मदिन जीवेश मिश्रा ने किया स्वागत

पराक्रम दिवस के रुप में मनाया जाएगा सुभाष चंद्र बोस का जन्मदिन, जीवेश मिश्रा ने किया स्वागत

पटना, 18 जनवरी (हि.स.)।बिहार के पर्यटन, श्रम और खनन मंत्री जीवेश कुमार मिश्रा ने केंद्र सरकार द्वारा नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती, 23 जनवरी से उनके जन्मदिन को 'पराक्रम दिवस' के रूप में मनाने के फैसला का स्वागत किया है। मंत्री जीवेश मिश्रा ने मंगलवार को ट्वीट कर कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस की अदम्य भावना और राष्ट्र के लिए उनके निस्वार्थ सेवा के सम्मान में और उनको याद रखने के लिए भारत सरकार ने उनकी 125वीं जयंती 23 जनवरी, से उनके जन्मदिन को 'पराक्रम दिवस' के रूप में मनाने का फैसला किया है। यह एक स्वागत योग्य निर्णय। उल्लेखनीय है कि केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय ने मंगलवार को यह जानकारी दी है कि महान स्वतंत्रता सेनानी और आजाद हिंद फौज के संस्थापक नेताजी सुभाष चंद्र बोस का जन्मदिन केंद्र सरकार अब हर साल 23 जनवरी को पराक्रम दिवस के तौर पर मनाएगी। इस साल नेताजी की 125वीं जयंती मनाई जाएगी।संस्कृति मंत्रालय द्वारा जारी अधिसूचना में कहा गया है कि नेताजी की अदम्य भावना और राष्ट्र के प्रति उनकी निस्वार्थ सेवा और सम्मान को याद रखने के लिए, भारत सरकार ने देशवासियों, विशेष रूप से युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके 23 जनवरी को आने वाले जन्मदिवस को हर साल पराक्रम दिवस के रूप में मनाने का फैसला किया है। हिन्दुस्थान समाचार/गोविन्द-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in