देवेन्द्र फडणवीस का एकजुट होकर एनडीए सरकार बनाने का आह्वान
देवेन्द्र फडणवीस का एकजुट होकर एनडीए सरकार बनाने का आह्वान

देवेन्द्र फडणवीस का एकजुट होकर एनडीए सरकार बनाने का आह्वान

गया, 13 सितंबर (हि.स.) भाजपा चुनाव अभियान समिति के प्रभारी सह महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर एनडीए को फिर बिहार की सत्ता में वापस लाने का आह्वान किया। देवेन्द्र फडणवीस रविवार को गया के बोधगया में जिला के भाजपा पदाधिकारियों, विधान सभा प्रभारी, विधान सभा संयोजक, विधान सभा विस्तारक की बैठक को संबोधित कर रहे थे। जिलाध्यक्ष धनराज शर्मा की अध्यक्षता में बोधगया धम्मा होटल में बैठक संपन्न हुआ। भाजपा नेता सह पूर्व मुख्यमंत्री महाराष्ट्र सह बिहार विधानसभा के चुनाव प्रभारी देवेन्द्र फड़नवीस ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता एक अलग प्रजाति के हैं।कठिन परिस्थितियों में भी अपने लक्ष्य के लिए कृत संकल्पित रहते हैं। महामारी के समय में सेवा के साथ संगठन कार्य में डटे रहे हैं। बिहार में भी कार्यकर्ता तन-मन-धन से पार्टी को सिंचने का कार्य कर रहे हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है।कार्यकर्ताओं के बदौलत दुनिया में हम सब कुछ हासिल कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव में भी पार्टी मजबूती के साथ चुनाव लड़ेंगी और भारी बहुमत से सरकार बनायेगी। उन्होंने कहा कि बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व में बहुत अच्छा काम हुआ है। आनेवाले समय में बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व में और विकास होंगा। विरोधी पार्टी के लोग केवल अनर्गल प्रलाप कर रहे हैं। बिहार में विरोधियों के लिए विकास कोई एजेंडा ही नहीं है। कृषि मंत्री डाॅ प्रेम कुमार ने किसानों की दी जानेवाली लाभकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। हिंदुस्थान समाचार/पंकज/चंदा-hindusthansamachar.in

Raftaar | रफ्तार
raftaar.in