डुमरांव की घटना मानवता को शर्मसार करने वाली: अश्विनी चौबे
डुमरांव की घटना मानवता को शर्मसार करने वाली: अश्विनी चौबे

डुमरांव की घटना मानवता को शर्मसार करने वाली: अश्विनी चौबे

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री डीजीपी, डीएम, एसपी से बात कर ली हालात की जानकारी पटना, 12 अक्टूबर (हि.स.)। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अश्विनी चौबे ने डुमरांव के मुरार थाना के एक गांव में महिला से गैंगरेप और उसके बेटे की निर्मम हत्या की कड़ी निंदा की है। सोमवार को उन्होंने कहा कि यह घटना मानवता को शर्मसार करने वाली है। डुमराव की घटना की जानकारी मिलते ही उन्होंने डीजीपी, डीएम, एसपी सहित बक्सर प्रशासन और गांव के लोगों से संपर्क कर हालात की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि डुमरांव के मुरार थाने की घटना सभ्य समाज पर कलंक है। जो भी दोषी होंगे उन्हें कड़ी से कड़ी सजा मिलेगी। मंगलवार को केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री चौबे पीड़िता के परिवार से मिलेंगे। डुमरांव, बक्सर और राजपुर में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक 13 को केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे दो दिवसीय दौरे पर 13 अक्टूबर को बक्सर पहुंच रहे हैं। डुमरांव के मुरार थाना के पीड़िता के परिवार से मिलने के बाद कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद बक्सर और राजपुर विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे और चुनावी कार्यक्रमों में भाग लेंगे। अगले दिन 14 अक्टूबर को केंद्रीय राज्य मंत्री चौबे रामगढ़ विधानसभा का दौरा करेंगे और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। हिन्दुस्थान समाचार/राजीव/विभाकर-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in