छपरा के रास्ते बलिया-सियालदह स्पेशल ट्रेन 12 से चलेगी
छपरा के रास्ते बलिया-सियालदह स्पेशल ट्रेन 12 से चलेगी

छपरा के रास्ते बलिया-सियालदह स्पेशल ट्रेन 12 से चलेगी

छपरा, 5 दिसम्बर (हि.स)। पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा जंक्शन के रास्ते बलिया- सियालदह एक्सप्रेस ट्रेन का परिचालन 12 दिसंबर से शुरु करने की घोषणा रेलवे प्रशासन ने की है। इसके अलावा 03121/03122 गाजीपुर सिटी-कोलकाता-गाजीपुर सिटी स्पेशल ट्रेन का परिचालन शुरु होगी। इन ट्रेनों में सभी कोच आरक्षित श्रेणी के होंगे तथा इसमें यात्रा करने वाले यात्रियों को कोविड-19 के मानकों का पालन करना होगा। रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे यात्रा प्रारम्भ करने से पूर्व गाड़ी के संचलन समय की जानकारी प्राप्त कर लें । - 03105 सियालदह-बलिया 12 दिसम्बर से अगली सूचना तक सियालदह से प्रतिदिन 13.40 बजे प्रस्थान कर नैहटी जं से 14.15 बजे,बंडेल से 14.58 बजे, बर्धमान से 15.40 बजे,दुर्गापुर से 16.51 बजे, आसनसोल मेन से 17.25 बजे, चितरंजन से 17.50 बजे,मधुपुर जं० से 18.31 बजे,जीसीडीह से 19.01 बजे,झाझा से 20.30 बजे,गिधौर से 20.41 बजे,जमुई से 20.55 बजे, कियोल से 21.22 बजे, बरौनी जं० से 23.10 बजे, विद्यापती धाम से 23.39 बजे,मोहिउद्दीन नगर से 23.51 बजे छुटकर दूसरें दिन मेहनार रोड से 00.15 बजे, देशारी से 00.27 बजे, हाजीपुर से 01.05 बजे, सोनपुर से 01.17 बजे, दिघवारा से 02.17 बजे ,छपरा से 04.20 बजे, सुरेमनपुर से 04.56 बजे, सहतवार से 05.21 बजे छूटकर बलिया 05.55 बजे पहुँचेगी । - 03106 बलिया-सियालदह 13 दिसम्बर से प्रतिदिन बलिया से 08.50 बजे प्रस्थान कर सहतवार से 09.14 बजे,सुरेमनपुर से 09.35 बजे, छपरा से 10.35 बजे,दिघवारा से 11.28 बजे, शीतलपुर से 11.36 बजे,सोनपुर से 12.00 बजे, हाजीपुर जं० से 12.15 बजे, देसारी से 12.38 बजे, मेहनाररोड से 12.49 बजे,शाहपुर पटोरी से 13.03 बजे,मोहिउद्दीन नगर से 13.23 बजे,विद्यापती धाम से 13.34 बजे, बरौनी जं० से 15.05 बजे,कियोल से 16.50 बजे, जमुई से 17.15 बजे, गिधौर से 17.29 बजे,झाझा से 18.45 बजे, जीसीडीह से 19.22 बजे,मधुपुर से 19.49 बजे,चितरंजन से 20.38 बजे, आसनसोल से 22.25 बजे,दुर्गापुर से 23.12 बजे,दूसरे दिन बर्धमान से 00.36 बजे, बंडेल से 01.43 बजे,नईहाटी जं० 02.09 बजे छूटकर सियालदह 03.20 बजे पहुँचेगी । गाजीपुर सिटी-कोलकाता स्पेशल ट्रेन 13 से चलेगी - 03121 कोलकाता-गाजीपुर सिटी विशेष गाड़ी 13 दिसम्बर,2020 से अगली सूचना तक प्रत्येक रविवार को कोलकाता से 20.05 बजे प्रस्थान कर दुर्गापुर से 22.13 बजे, आसनसोल जं० से 22.49 बजे, मधुपुर जं० से 23.57 बजे छूटकर दूसरे दिन जीसीडीह से 00.24 बजे,झाझा से 01.50 बजे, कियोल से 02.35 बजे, हाथीदाह जं से 03.02 बजे,बख्तियारपुर जं से 03.52 बजे, पटना जं० से 05.05 बजे,पाटलिपुत्र से 05.45 बजे,दिघवारा से 06.37 बजे, छपरा से 07.45 बजे , बलिया से 08.50 बजे छूटकर 10.30 बजे गाजीपुर सिटी पहुँचेगी । - 03122 गाजीपुर सिटी - कोलकाता 14 दिसम्बर से अगली सुचना तक प्रत्येक सोमवार को गाजीपुर सिटी से 13.55 बजे प्रस्थान कर बलिया से 14.55 बजे,छपरा जं से 16.50 बजे,दिघवारा से 17.43 बजे,पाटलिपुत्र से 19.25 बजे, पटना जं० से 20.05 बजे,बख्तियारपुर से 20.57 बजे,हाथीदाह से 21.36 बजे, कियोल से 22.15 बजे,झाझा से 23.45 बजे, दूसरे दिन जीसीडीह से 00.17 बजे,मधुपुर से 00.44 बजे,आसनसोल जं० से 02.01 बजे,दुर्गापुर 02.31 बजे छूटकर 05.15 बजे कोलकाता पहुँचेगी । हिन्दुस्थान समाचार / गुड्डू /चंदा-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in