छठ घाटों की सफाई को लेकर संतुष्ट नहीं हैं मेयर
छठ घाटों की सफाई को लेकर संतुष्ट नहीं हैं मेयर

छठ घाटों की सफाई को लेकर संतुष्ट नहीं हैं मेयर

श्रद्धालुओं को परेशानी न हो इसके लिए 18 तक हर हाल में काम पूरा करने की दी हिदायत कहा, बैरिकेडिंग के अधूरे काम जल्द पूरा करें निगमकर्मी पटना, 13 नवम्बर (हि.स.) । छठ महापर्व की तैयारियों को पूरा कराने में नगर निगम ने तेजी लाई है। गुरुवार से सफाई कार्य को और तेज किया गया है। छह दिन बाद छठ महापर्व आरंभ हो जाएगा। इसको देखते हुए समय पर सभी प्रकार के कार्यों को पूरा कराने की चुनौती निगम प्रशासन के पास है। निगम प्रशासन की ओर से इस संबंध में सभी अंचलों को निर्देश जारी किए हैं। अंचलों के सफाई निरीक्षक को भी काम पर लगाया गया है। कार्यपालक पदाधिकारी के स्तर पर भी घाटों की निगरानी का कार्य किया जा रहा है। गुरुवार को चल रहे कार्य की स्थिति का जायजा लेने मेयर सीता साहू निकलीं तो उन्होंने कार्य की गति पर नाराजगी जताई। मेयर ने दीघा के मीनार घाट से गायघाट तक का जायजा लिया। नाव से गंगा घाटों के बारीकी से निरीक्षण के बाद उन्होंने सफाई व्यवस्था को अबतक पूर्ण नहीं हुआ बताया। इसके लिए उन्होंने गंगा कार्य प्रमंडल के कार्यपालक पदाधिकारी को कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया। मेयर ने कहा कि छठ महापर्व आस्था व स्वच्छता का पर्व है। इस दौरान घाटों पर जरा भी गंदगी नहीं रहनी चाहिए। जिन घाटों पर मिट्टी जमा हो गई है, उसकी कटाई के कार्य में तेजी लाई जाए। जरूरी होने पर अतिरिक्त मजदूरों को लगाकर काम को समय पर पूरा कराने का निर्देश दिया। घाट पर नहीं आने चाहिए जानवर मेयर ने कई घाटों पर जानवरों को देखा। इसको लेकर उन्होंने पाटलिपुत्र अंचल के कार्यपालक पदाधिकारी को निर्देश दिया कि घाट पर पर्व के दौरान किसी भी प्रकार से जानवर न आ पाएं, इसके लिए व्यवस्था सुनिश्चित करनी होगी। इसकी व्यवस्था बनानी होगी । छठ घाटों पर पानी की गहराई के आधार पर बैरिकेडिंग का कार्य शीघ्र शुरू कराने का निर्देश दिया गया। साथ ही, मेयर ने जर्जर व खतरनाक घाटों को चिह्नित कर उसको भी बैरिकेड करने का निर्देश दिया। इसके अलावा छठ पर्व के दौरान घाटों पर रोशनी की पर्याप्त व्यवस्था रखने को भी कहा गया है। इसके लिए बिजली की व्यवस्था को बेहतर बनाने का निर्देश दिया गया। मेयर ने साफ कहा कि हर कार्य को 18 नवंबर तक पूरा करने का लक्ष्य लेकर काम करें। छठ महापर्व के दौरान श्रद्धालु व व्रतियों की बड़ी संख्या छठ घाटों पर आएगी। उन्हें किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े, इसकी व्यवस्था की जिम्मेदारी नगर निगम की सबसे पहले है। इस आधार पर काम किया जाए।निरीक्षण के दौरान उप महापौर मीरा देवी, सशक्त स्थायी समिति सदस्य इंद्रदीप चंद्रवंशी, आशीष कुमार सिन्हा, मनोज कुमार, विकास कुमार, पाटलिपुत्र अंचल की कार्यपालक पदाधिकारी व गंगा कार्य प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता मुख्य रूप से मौजूद थे। हिन्दुस्थान समाचार/राजीव रंजन/विभाकर-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in