कैमूर में राजद प्रदेश अध्यक्ष के बेटे व रामगढ़ से पार्टी प्रत्याशी तीसरे नंबर पर
कैमूर में राजद प्रदेश अध्यक्ष के बेटे व रामगढ़ से पार्टी प्रत्याशी तीसरे नंबर पर

कैमूर में राजद प्रदेश अध्यक्ष के बेटे व रामगढ़ से पार्टी प्रत्याशी तीसरे नंबर पर

भभुआ,10 नवम्बर(हि.स.)। कैमूर के चार विधानसभा क्षेत्रों के मतों की गिनती सुबह 8 बजे से शुरू है।मोहनिया बाजार समिति स्थित मतगणना केंद्र पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है।ईवीएम के तीसरे राउंड की गिनती में रामगढ़ से बसपा के अंबिका सिंह, भाजपा के अशोक कुमार सिंह से 2900 मतों से आगे हैं ।यहां राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद के बेटे सुधाकर सिंह राजद प्रत्याशी हैं वो तीसरे नंबर पर चल रहे हैं। मोहनिया से राजद की संगीता कुमार भाजपा के निरंजन राम से 249 मतों से आगे चल रही हैं ।चैनपुर में बसपा के जमा खान तीसरे राउंड की गिनती में भाजपा के ब्रिज किशोर बिंद से 203 मतों से पीछे हो गए हैंऔर भभुआ में राजद के भरत बिंद 2400 मतों से भाजपा की रिंकी रानी पांडेय से आगे हैं ।रामगढ़ में 177716,मोहनिया में 10438,भभुआ में 172624 व चैनपुर में 204640 वोटरों ने वोट डाले हैं। हिन्दुस्थान समाचार/सुनील/विभाकर-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in