केन्द्र सरकार की जनविरोधी नीति के विरोध में बीमा कर्मियों ने की सांकेतिक हड़ताल
केन्द्र सरकार की जनविरोधी नीति के विरोध में बीमा कर्मियों ने की सांकेतिक हड़ताल

केन्द्र सरकार की जनविरोधी नीति के विरोध में बीमा कर्मियों ने की सांकेतिक हड़ताल

मधुबनी, 23 सितम्बर (हि.स.)। मधुबनी जिले के इंश्योरेंस कार्यालयों में इंश्योरेंस इंप्लाइज यूनियन के ज्वाइंट फोरम के आह्वान पर बुधवार को कर्मचारियों ने एक घंटे की सांकेतिक हड़ताल कर कार्यालय का कामकाज बाधित किया। केन्द्र सरकार की जनविरोधी नीति के विरुद्ध कर्मचारियों ने उग्र प्रदर्शन कर जमकर नारेबाजी की। इनकी मुख्य मांगों में सम्मानजनक वेतन समझौता लागू करने, जन विरोधी कृषि नीति वापस लेने, मजदूरों पर अत्याचार बंद करने, एलआईसी का शेयर लाना बंद करने आदि की मांगें शामिल हैं। प्रदर्शन के बाद एक घंटा तक कार्यालय को बाधित रखा। बाद में एक ज्ञापन शाखा प्रबंधक को सौंपा गया। फिर दो बजे के आसपास कामकाज शुरू किया गया। एक घंटे तक पॉलिसी धारकों की सेवा बाधित रही। हिन्दुस्तान समाचार/लम्बोदर/हिमांशु शेखर/चंदा-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in